Loading...
टमाटर बनाम सेब: दोनों में से किसमें ज्यादा पोषण होता है?
टमाटर बनाम सेब

टमाटर बनाम सेब: दोनों में से किसमें ज्यादा पोषण होता है?

लेखन अंजली
Oct 12, 2026
11:06 am

क्या है खबर?

सेब और टमाटर दोनों ही फल हैं, लेकिन इनकी बनावट, स्वाद और पोषण संबंधी लाभ एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। सेब मीठा और कुरकुरा होता है, जबकि टमाटर थोड़ा खट्टा और नरम होता है। आमतौर पर लोग सेब को कच्चा खाते हैं, जबकि टमाटर को पकाकर। ऐसे में सवाल उठता है कि इनमें से किसमें ज्यादा पोषण होता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों का पोषण मूल्य और स्वास्थ्य लाभ क्या-क्या हैं और किसे ज्यादा खाना बेहतर है।

टमाटर

टमाटर के फायदे

टमाटर में विटामिन-C, पोटेशियम और लाइकोपीन की अच्छी खासी मात्रा होती है।

लाइकोपीन एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो कैंसर से बचाने समेत शरीर में हानिकारक तत्वों को कम करने में मदद कर सकता है। टमाटर में मौजूद पोटेशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा टमाटर का सेवन शरीर की सूजन को कम करने, दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने और पाचन को बेहतर रखने में भी मदद कर सकता है।

सेब

सेब के सेवन से मिलने वाले फायदे

सेब में विटामिन-C, पोटेशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। यह फल दिल की बीमारी, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा सेब का सेवन पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने और वजन को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकता है।

साथ ही सेब का सेवन शरीर में सूजन को कम करने, हड्डियों को मजबूत बनाने, दांतों को स्वस्थ रखने और त्वचा को निखारने में मदद कर सकता है।

ADVERTISEMENT

सेवन

सेब और टमाटर को खाने का सही तरीका

टमाटर को कच्चा खाने से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए इसे सलाद या फिर सब्जी के तौर पर खाया जा सकता है। आप चाहें तो टमाटर की चटनी भी बना सकते हैं।

इसके अलावा टमाटर का जूस भी बनाकर पीया जा सकता है। सेब को कच्चा खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिल सकते हैं। आप चाहें तो इसे काटकर खाने या फिर जूस बनाकर पी सकते हैं।

ADVERTISEMENT

चयन

सेब और टमाटर में से किसका चयन करना है बेहतर?

टमाटर और सेब दोनों ही फल अपने-अपने स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, लेकिन आप अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं।

टमाटर में मौजूद पोषक तत्व शरीर की सूजन को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं, जबकि सेब को कम कैलोरी वाला फल माना जाता है, जो वजन को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। दोनों ही फलों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

ADVERTISEMENT