NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गणतंत्र दिवस पर पुरुष पहनें ये 5 कपड़े, दिखा सकेंगे देशभक्ति की भावना
    अगली खबर
    गणतंत्र दिवस पर पुरुष पहनें ये 5 कपड़े, दिखा सकेंगे देशभक्ति की भावना

    गणतंत्र दिवस पर पुरुष पहनें ये 5 कपड़े, दिखा सकेंगे देशभक्ति की भावना

    लेखन गौसिया
    Jan 21, 2024
    09:23 am

    क्या है खबर?

    26 जनवरी,1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इसलिए हर साल हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

    इस साल भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी में है। इस अवसर पर सभी लोग देश प्रेम के रंगों में सराबोर होना चाहते हैं।

    इसके लिए आप तिरंगा के रंग वाले कपड़ों को पहन सकते हैं, जिससे आप देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखेंगे।

    चलिए फिर आज गणतंत्र दिवस के लिए कपड़ों के टिप्स जानते हैं।

    #1

    पारंपरिक कपड़े

    पुरुष गणतंत्र दिवस के लिए पारंपरिक कपड़े चुन सकते हैं।

    इसके लिए तिरंगे रंगों (केसरिया, हरा या सफेद) में से किसी एक रंग का कुर्ता पहनें और इसे सुनहरे भूर रंग के चूड़ीदार के साथ पहनें।

    कुर्ता चुनने समय इसकी लंबाई का ध्यान जरूर रखें। इसके लिए सिर्फ घुटने की लंबाई तक वाले कुर्ता ही चुनें।

    यह स्टाइल मौके के हिसाब से एकदम सटीक है, इसलिए आपको इसे जरूर आजमाना चाहिए।

    #2

    तिरंगे रंग की शर्ट के साथ जींस

    आजकल तो बाजार में भी तिरंगे थीम पर ही 3 रंगों वाले कपड़े आसानी से मिल सकते हैं। महिलाओं के लिए साड़ी और दुपट्टे जैसे 3 रंग वाले कपड़े मौजूद हैं, जबकि पुरुषों के लिए शर्ट और शॉल।

    ऐसे में आप भी इस मौके पर तिरंगे थीम वाली शर्ट के साथ नीले रंग की जींस पहन सकते हैं।

    हालांकि, अगर आपको कई रंग वाले कपड़े पसंद नहीं है तो आप सफेद रंग की शर्ट के साथ नीली जींस पहनें।

    #3

    शॉर्ट कुर्ता 

    गणतंत्र दिवस के मौके पर आप नीले या काले रंग की जींस के साथ शॉर्ट कुर्ता भी पहन सकते हैं। इससे आपको बेहतरीन और आकर्षक लुक मिलेगा।

    इसके लिए आप अपनी पसंद के अनुसार सादा कुर्ता या छपा हुआ कुर्ता चुनें और इसे जींस के साथ पहनें।

    अगर आप केसरिया रंग के शॉर्ट कुर्ते को नीली या सफेद जींस के साथ पहनेंगे तो यह मौके के हिसाब से आप पर काफी फबेगा।

    #4

    खादी का कुर्ता-पजामा 

    अगर आपको कुर्ता-पजामा पहनना अच्छा लगता है तो इसके लिए गणतंत्र दिवस सही मौका है। इसके लिए आप खादी का कुर्ता-पजामा चुन सकते हैं।

    आप केसरिया या हरे रंग का खादी का कुर्ता पहन सकते हैं और इसके साथ सफेद रंग का पजामा पहन सकते हैं।

    यह आउटफिट मौके के हिसाब से पूरी तरह मुफीद रहेगा, इसलिए इसके बारे में एक बार विचार जरूर करें।

    पुरुष पारंपरिक कपड़े पहनते समय इन गलतियों को करने से बचें।

    #5

    फ्यूजन आउटफिट भी आजमाएं

    अगर आप इस बार गणतंत्र दिवस पर पूरी तरह से पारंपरिक कपड़े नहीं पहनना चाहते हैं और कुछ हटकर आजमाने की सोच रहे हैं तो फ्यूजन आउटफिट को आजमाना एक अच्छा विकल्प है।

    इसके लिए आप केसरिया, सफेद या हरे रंग में से अपने मनपसंद रंग का शॉर्ट कुर्ता या शर्ट के साथ धोती पेंट पहनें।

    आप चाहें तो इसके लिए साधे कुर्ते की जगह कढ़ाई वाला कुर्ता ही चुनें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गणतंत्र दिवस
    कपड़ों के लिए टिप्स

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी? दिल्ली
    गणतंत्र दिवस के मौके पर घर पर बनाएं ये 5 तिरंगा व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    दिल्ली: मार्च आखिर तक छह दिन रहेगा ड्राई डे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी शराब दिल्ली
    दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर पहली बार BSF के ऊंट दल पर दिखेंगी महिला जवान दिल्ली

    कपड़ों के लिए टिप्स

    कपड़ों पर लगे तेल के जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों का इस तरह से रखें ध्यान, नहीं होंगे जल्दी खराब लाइफस्टाइल
    बाल दिवस: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए अपने बच्चों को दें इन प्रसिद्ध लोगों का लुक बाल दिवस
    वैलेंटाइन डे पर यूनिक दिखने के लिए पुरुष जरूर ट्राई करें ये 5 आउटफिट वैलेंटाइन डे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025