Loading...
पोषक तत्वों से भरपूर हैं ये सब्जियां, डाइट में जरूर करें शामिल
पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां

पोषक तत्वों से भरपूर हैं ये सब्जियां, डाइट में जरूर करें शामिल

लेखन अंजली
Aug 10, 2026
06:30 pm

क्या है खबर?

सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को कई तरह के लाभ प्रदान कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप हर दिन एक जैसी सब्जियों का सेवन करते हैं तो इससे न तो आपको भरपूर पोषण मिलेगा और न ही खाने में स्वाद। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन रोजाना नहीं किया जाता है, लेकिन इनमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

#1

ब्रोकली

ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जो शरीर के लिए जरूरी तत्व जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-C, विटामिन-K और आयरन से भरपूर होती है।

यह कैलोरी में कम और फाइबर में अधिक होती है, जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

ब्रोकली का सेवन कैंसर और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक है। इसके सेवन से आपके स्वास्थ्य को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।

#2

बटरनट स्क्वैश

बटरनट स्क्वैश में विटामिन-A, विटामिन-C, पोटेशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को सही रखने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद हैं। इसका सेवन शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

यह सब्जी कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकती है।

ADVERTISEMENT

#3

शतावरी

शतावरी एक ऐसी सब्जी है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-C, फोलेट, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होती है। यह शरीर में हार्मोन के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकती है।

इसके अलावा शतावरी का सेवन पाचन क्रिया को सही रखने, दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है।

यह सब्जी आपके स्वास्थ्य को कई अन्य लाभ भी दे सकती है।

ADVERTISEMENT

#4

पालक

पालक में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन-A, विटामिन-C और विटामिन-K की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर करने और त्वचा के लिए फायदेमंद हैं।

इसके अलावा, पालक का सेवन पाचन क्रिया को सही रखने और मेटाबॉलिज्म की कार्यक्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है। यह सब्जी आपके स्वास्थ्य को कई अन्य लाभ भी दे सकती है।

ADVERTISEMENT