Page Loader
अगर अपनाते रहेंगे ये नैचुरल तरीके तो घर में नहीं घुसेगें मक्खी-मच्छर

अगर अपनाते रहेंगे ये नैचुरल तरीके तो घर में नहीं घुसेगें मक्खी-मच्छर

लेखन अंजली
May 08, 2020
09:09 pm

क्या है खबर?

गर्मी का मौसम आते ही मेहमानों से ज्यादा घर में मक्खी-मच्छरों का आना-जाना लगा रहता है। हालांकि, कई लोग इनको घर से दूर भगाने के लिए इनको मारने वाली दवाइयों और कॉयल का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन इससे व्यक्ति के शरीर को भी कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे नैचुरल तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आजमाते रहने से मक्खी-मच्छर आपके घर से दूरी बनाएं रखेगें। आइए जानें।

#1

नीम का तेल

नीम कई औषधीय गुणों का भंडार होता है, जिस वजह से इसका इस्तेमाल कई तरह के चिकित्सक उपचारों के लिए भी किया जाता है। लेकिन यह सिर्फ वहीं तक ही सीमित नहीं, क्योंकि नीम मक्खी- मच्छरों को घर से दूर रखने का काम भी करता है। बस इसके लिए एक स्प्रे की बोतल में नीम तेल के साथ नारियल तेल और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से शेक करें। फिर इस मिश्रण को घर के कोनो में अच्छे से छिड़क दें।

#2

कपूर

अक्सर लोग मक्खी-मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए कॉइल जलाते हैं। भारत के ज्यादातर घरों में आमतौर पर पूजा-अर्चना के समय कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। आस्था से हटकर अगर इसके अन्य इस्तेमाल की बात की जाए तो यह घर से मक्खी-मच्छर को भगाने का सबसे उचित विकल्प बन सकता है। बस इसके लिए कॉइल जलाने की बजाए कपूर के टुकड़ों को जलाएं। कूपर को जलाकर कमरे में 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।

#3

नींबू

गर्मियां हैं तो लाजमी है कि आपके घर में नींबू भी जरूर होगा तो उसका इस्तेमाल भी आप मक्खी-मच्छर से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। दरअसल, मक्खी-मच्छर को नींबू की महक पसंद नहीं होती है, जिस वजह से नींबू का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। बस इसके लिए दो चम्मच नींबू के रस के साथ तीन चम्मच नीलगिरी का तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं। नींबू और नीलगिरी के तेल की महक से मक्खी-मच्छर दूर भागते हैं।

#4

खूशबूदार तेल

कुछ ऐसे तेल आपको बाजार में आसानी से मिल सकते हैं जो मक्खियों को भागने में काम आते हैं। इन खास तेल की सूची में लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना, और लेमन ग्रास आदि का नाम सबसे ऊपर है, जो सिर्फ अपनी खुशबू के ही लिए नहीं बल्कि मक्खियों को भागने के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। अपने बेडरूम और रसोई घर में इनमें से किसी एक तेल की कुछ बूंदें छिड़कने से मक्खियां नहीं आएगीं।