NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें इन पांच चीजों का सेवन
    अगली खबर
    सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें इन पांच चीजों का सेवन

    सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें इन पांच चीजों का सेवन

    लेखन अंजली
    Nov 15, 2019
    08:06 am

    क्या है खबर?

    सर्दी ने दस्तक दे दी है, जिसके परिणाम स्वरूप ठंडी हवाएं चलनी भी शुरू हो चुकी हैं।

    ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद ही जरूरी है और सेंहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आहार को मौसम के हिसाब से बदल लेना चाहिए।

    सर्दियों के मौसम में सेहत को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    इसलिए आज हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से आप स्वस्थ रह पाएंगे।

    आइए जानें।

    #1

    बाज़रा

    सर्दियों में बाज़रे का सेवन बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    बाज़रे में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे कई पोषक तत्व सम्मिलित होते हैं, जो पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।

    इतना ही नहीं, बाज़रा शरीर को गेहूं से ज्यादा ऊर्जा प्रदान करता है।

    साथ ही डायबिटीज रोगियों को अपने आहार में बाज़रा जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि बाज़रे से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    #2

    खजूर

    खजूर में कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो कई छोटी और गंभीर बीमारियों को शरीर से दूर रखते हैं।

    सर्दियों में खजूर का सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ मजबूत भी बनाता है।

    रोजाना दो खजूर खाने से शरीर में फाइबर की कमी दूर हो जाती है।

    साथ ही खजूर के सेवन से हीमोग्लोबिन के स्तर को भी कंट्रोल में किया जा सकता है।

    इसलिए खजूर को अपनी डाईट में शामिल जरूर करें।

    #3

    गुड़

    गुड़ सर्दियों के मौसम के लिए सबसे फायदेमंद होता है, क्योंकि यह तासीर में गर्म होता है।

    गुड़ शरीर में खून की कमी को दूर व खून को साफ करने में मदद करता है।

    गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्‍वचा की देखभाल के लिए बेहद ही जरूरी हैं।

    साथ ही गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से वजन कम होता है।

    #4

    चुकंदर

    शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ानी हो या सौंदर्यता बरकरार रखनी हो, चुकंदर हर तरीके से फायदा पहुंचाता है।

    चुकंदर में लाभवर्धक फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो स्वस्थ कोशिकाओं और उनके डीएनए को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं।

    इतना ही नहीं चुकंदर के सेवन से बॉडी की इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे शरीर को इंफेक्शन आदि से लड़ने में मदद मिलती है।

    जानकारी

    हल्दी

    शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हल्दी बेहद ही लाभकारी है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी मददगार है। ज्यादा लाभ के लिए हल्दी को गर्म दूध में मिलाकर पीएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    स्वास्थ्य

    कैंडी खाना चाहते हैं, लेकिन कैविटीज़-डायबिटीज़ से घबराते हैं? ये हैं कैंडी के बेहतरीन विकल्प लाइफस्टाइल
    पैदल चलने से घट सकता है आपका वजन, अपनाएं ये पांच आसान टिप्स लाइफस्टाइल
    अगर अच्छी नींद चाहते हैं, तो डिनर में न खाएं इस तरह की चीजें खान-पान
    नवरात्रि विशेष: जानिए, उपवास के दौरान भी कैसे रह सकते हैं स्वस्थ दुर्गा पूजा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025