NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वतंत्रता दिवस: भारत के अलावा ये देश भी मनाते हैं 15 अगस्त को आजादी का जश्न
    अगली खबर
    स्वतंत्रता दिवस: भारत के अलावा ये देश भी मनाते हैं 15 अगस्त को आजादी का जश्न

    स्वतंत्रता दिवस: भारत के अलावा ये देश भी मनाते हैं 15 अगस्त को आजादी का जश्न

    लेखन अंजली
    Aug 10, 2021
    02:44 pm

    क्या है खबर?

    स्वतंत्रता दिवस देशभर में एक राष्ट्रीय पर्व के तौर पर हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1947 में देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी मिली थी।

    इस साल भारत 75वां स्वंतत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत के अलावा 15 अगस्त के दिन कुछ और देशों को भी आजादी मिली थी? अगर नहीं तो आइये आज हम आपको उन्हीं देशों के बारे में बताते हैं।

    #1

    कांगो

    15 अगस्त, 1960 में कांगो को फ्रांस से आजादी मिली थी। दरअसल इसी दिन 80 साल की गुलामी के बाद कांगो वासियों ने स्वतंत्रता का स्वाद चखा था।

    इसी वजह से यह देश 15 अगस्त को ही 'कांगोलीज नेशनल डे' के तौर पर मनाता है। कांगो के लोगों के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण है।

    यह तो जाहिर सी बात है कि किसी भी देश के लिए उसकी आजादी का दिन काफी मायने रखता है।

    #2

    बहरीन

    बहरीन नामक देश भी भारत की तरह अंग्रेजों की हूकूमत तले दबा हुआ था जिसे 15 अगस्त, 1971 में जाकर स्वतंत्रता मिली थी।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहरीन की जनता के बीच संयुक्त राष्ट्र के सर्वे के बाद अंग्रेजों ने इस देश को छोड़ा था। इसके बाद दोनों देशों ने मित्र संधि पर हस्ताक्षर किया था।

    इतनी कठिनाईयों को पीछे छोड़ यकीनन यह दिन बहरीन के हर शख्स के लिए बेहद खास है।

    #3

    उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया

    उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दो अलग-अलग देश हैं जो 15 अगस्त को अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं जिसे 'नेशनल लिबरेशन डे ऑफ कोरिया' कहा जाता है।

    हालांकि आजादी से पहले उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक ही देश हुआ करते थे और उनको जापान का हिस्सा माना जाता था।

    लेकिन 1945 में इसी दिन अमेरिका और सोवियत की सेनाओं ने कोरियाई प्रायद्वीप से जापान के पांव उखाड़ फेंके थे। इसलिए ये देश इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

    #4

    लिचेंस्टीन

    कांगो, बहरीन, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के अलावा लिचेंस्टीन भी एक देश है जो 15 अगस्त के दिन ही अपनी आजादी का जश्न मनाता है।

    दरअसल लिचेंस्टीन दुनिया का छठा सबसे छोटा मुल्क है जिसको 1866 में जर्मनी के शासन से मुक्ति मिली थी।

    सुनने में आपको भले ही अजीब लगे लेकिन 15 अगस्दित के दिन ही लिचेंस्टीन में लोगों को रॉयल फैमिली से बातचीत करने का मौका मिलता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    स्वतंत्रता दिवस

    कश्मीर में सोमवार से खुलेंगे स्कूल और दफ्तर, जम्मू में पहले ही हट चुकी हैं पाबंदियां जम्मू-कश्मीर
    सीमा पर 5 भारतीय सैनिक मारने के पाकिस्तानी दावे को भारतीय सेना ने बताया काल्पनिक भारत की खबरें
    क्या है 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' पद, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से की? चीन समाचार
    स्वतंत्रता दिवस के पोस्टर में प्रधानमंत्री के साथ छपी उन्नाव रेप के आरोपी सेंगर की तस्वीर दिल्ली

    लाइफस्टाइल

    सेहत के लिए बेहद लाभदायक है बेर का सेवन, ये हैं इसके सेवन के फायदे लाइफस्टाइल
    सुप्त बद्धकोणासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इसके लाभ और अन्य महत्वपूर्ण बातें योग
    हवाई यात्रा के बाद कानों में होने लगता है दर्द? इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत घरेलू नुस्खे
    बच्चों की डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ, हृदय के लिए हैं लाभदायक बच्चों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025