2000 के दशक में अपने Y2K फैशन से तहलका मचाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां
क्या है खबर?
2000 के दशक की शुरुआत के फैशन का आज भी कोई मुकाबला नहीं है। उस दौर में अभिनेत्रियां बेहद आकर्षक, स्टाइलिश और अनोखे कपड़े पहना करती थीं, जो पश्चिमी देशों को भी टक्कर देते थे।
Gen Z महिलाओं ने एक बार फिर से Y2K फैशन को अपनाना शुरू कर दिया है, जिसके लिए वे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों को अपनी प्रेरणा बना रही हैं।
ऐश्वर्या से लेकर रानी तक, इन अभिनेत्रियों का Y2K फैशन आज भी धमाल मचा रहा है।
#1
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय की सुंदरता की मुरीद तो पूरी दुनिया ही है। उन्हें 2000 के दशक के शुरुआत की सबसे सुंदर अभिनेत्री कहा जाता था, जिनका फैशन गेम भी सबसे मजबूत हुआ करता था।
उनका Y2K फैशन बॉलीवुड ग्लैमर और पश्चिमी रुझानों का मिश्रण था। वे बॉडीकॉन ड्रेस, मिनी स्कर्ट, क्रॉप टॉप, लहंगे और यहां तक कि मरमेड कट वाली स्कर्ट भी पहना करती थीं।
उनके अनोखे नी हाई बूट्स भी महिलाओं को पसंद आते हैं।
#2
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने 2000 की शुरुआत में जो लहंगे पहने थे, उन्हें पहनना आज भी महिलाओं का सपना बना हुआ है। उनका Y2K फैशन एथलेजर, जीवंत रंगों और एलिगेंस के सपर्श का मिश्रण हुआ करता था।
रानी को कुछ कुछ होता है जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में मिनी स्कर्ट और बेल बॉटम जींस पहने देखा जा सकता है।
इन परिधानों ने एक बार फिर जोरदार वापसी कर ली है, इसीलिए रानी के फैशन का आप भी पालन कर सकती हैं।
#3
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर के Y2K फैशन में पारंपरिक और पश्चिमी शैलियों का मिश्रण हुआ करता था। उनके फैशन में कढ़ाई वाली नेट की साड़ियां, सफेद शर्ट और डेनिम जींस जैसे ट्रेंडी कपड़े शामिल होते थे।
उन्हें चमकदार रंग और बोल्ड प्रिंट वाले कपड़े पहनना पसंद था। करिश्मा को अक्सर बेल बॉटम जींस और टी-शर्ट में देखा जाता था और उन्हें मिनी स्कर्ट पहनना भी पसंद हुआ करता था।
करिश्मा मॉडेस्ट लुक को प्राथमिकता दिया करती थीं।
#4
प्रीती जिंटा
प्रीती जिंटा का Y2K स्टाइल आज भी सभी महिलाओं को पसंद आता है। वह अपने लुक्स के जरिए आराम और स्टाइल का अनोखा मेल पेश किया करती थीं।
प्रीती को एथलेजर कपड़े पसंद आते थे, जिनमें हेड बैंड, लेदर जैकेट, वार्सिटी जैकेट, टियूब टॉप और मिनी स्कर्ट शामिल हुआ करती थीं।
उन्हें काले रंग के स्टाइलिश धूप के चश्मे भी बेहद पसंद हुआ करते थे। साथ ही, प्रीती तरह-तरह की एक्सेसरीज भी पहना करती थीं।