ये संकेत बताते हैं कि आपका साथी आप में खो रहा है दिलचस्पी, जरूर दें ध्यान
क्या है खबर?
रिश्ते में समय-समय पर बदलाव आना सामान्य बात है। हालांकि, जब आपको यह महसूस होने लगे कि आपका साथी आप में दिलचस्पी खो रहा है तो यह चिंता की बात हो सकती है। इससे यह साबित होता है कि आपका साथी आपके साथ रहना नहीं चाहता और वह बस समय बिताने के लिए रिश्ते को तोड़ नहीं रहा है। अगर आपको साथी के व्यव्हार में ये संकेत दिखाई दें तो समझ जाएं कि वह आप में रुचि खो चुका है।
#1
बातचीत में कमी आना
अगर आपका साथी पहले की तरह आपके साथ बातचीत नहीं कर रहा है और आप से कम ही बात करता है तो यह एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। इससे यह पता चलता है कि वह आप से दूरियां बना रहा है या फिर आपकी बातों में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। गौर करें कि क्या वह आपके सवालों के जवाब देता है, आपके कहे काम करता है या आपकी कही बातों को याद रखता है या नहीं।
#2
शारीरिक संपर्क में कमी आना
शारीरिक संपर्क हर रिश्ते का अहम हिस्सा होता है। अगर आपका साथी पहले की तरह आपके साथ शारीरिक संपर्क नहीं रखता, जैसे कि गले लगाना, हाथ पकड़ना या चूमना तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि वह आप में दिलचस्पी खो रहा है। शारीरिक संपर्क न होना यह दर्शाता है कि आपके बीच की नजदीकी कम हो रही है और आपके रिश्ते में प्यार भी कम होता चला जा रहा है।
#3
समय बिताने में आना-कानि करना
अगर आपका साथी आपके साथ समय बिताने में आना-कानि करता है या अक्सर बहाने बनाकर आपसे दूर रहने की कोशिश करता है तो यह भी एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि वह आप से दूरियां बनाना चाहता है या फिर किसी अन्य चीज में ज्यादा दिलचस्पी ले रहा है। इस स्थिति में आपको खुलकर बातचीत करनी चाहिए और समझने की कोशिश करनी चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है।
#4
भावनाओं में बदलाव आना
अगर आपको लगता है कि आपका साथी आपकी तरफ देखना तक नहीं चाहता या फिर आपकी बातों का जवाब देने में दिलचस्पी नहीं दिखाता तो यह भी एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। इससे यह पता चलता है कि उसकी भावनाएं आपके लिए बदल रही हैं या फिर वह आप से दूरियां बनाना चाहता है। जब किसी की भावनाओं में ही बदलाव आ जाए तो किसी भी रिश्ते को बचा पाना मुश्किल हो जाता है।
#5
भविष्य की योजनाओं में शामिल न होना
अगर आपका साथी भविष्य की योजनाओं में आपका साथ नहीं देता या फिर आपके साथ कोई योजना बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाता तो यह भी एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि वह आपके साथ भविष्य देखने में रुचि नहीं रखता या फिर किसी अन्य व्यक्ति के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहता है। इन सभी संकेतों को ध्यान में रखते हुए आपको अपने रिश्ते पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।