Loading...
आपका सॉस डालने का तरीका खाने को बनाता है ज्यादा सेहतमंद, अध्ययन में हुआ खुलासा
सॉस से खाने के सेहतमंद होने पर असर (तस्वीर: पिक्सेल)

आपका सॉस डालने का तरीका खाने को बनाता है ज्यादा सेहतमंद, अध्ययन में हुआ खुलासा

लेखन सयाली
Oct 10, 2026
12:47 pm

क्या है खबर?

किसी भी व्यंजन को ज्यादा लजीज बनाने में सॉस अहम भूमिका निभाते हैं, फिर चाहे वह पिज्जा हो या पकौड़े। इनके जरिए खाने में चटपटापन, मलाईदार बनावट और खट्टा-मीठा स्वाद जोड़ा जा सकता है। हालांकि, एक नए अध्ययन से सामने आया है कि आप जिस तरह से खाने में सॉस डालते हैं, उससे पता चलता है कि आपका भोजन कितना सेहतमंद होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

अध्ययन

क्या कहता है यह अध्ययन?

इस अध्ययन में पाया गया कि सॉस को अलग रखने से व्यंजन चखने से पहले ही ज्यादा सेहतमंद लग सकता है।

ये अध्ययन जापान में किया गया था, जिससे सामने आया कि लोगों को व्यंजन तब ज्यादा सेहतमंद लगे जब सॉस को प्लेट पर ऊपर से डालने के बजाय अलग से रखा गया था।

चखने के बाद, लोगों ने कम-से-कम सजावट वाले भोजन को कुल मिलाकर ज्यादा पसंद किया और उसे और खाने की इच्छा भी ज्यादा जताई।

कारण

परोसने का तरीका क्यों रखता है मायने?

खाने का अनुभव देखने, सूंघने, छूने और स्वाद लेने की मिली-जुली वजहों से खास बनता है। खाना परोसने का तरीका खाने वालों की इच्छा को, उसे चखने से पहले ही तय कर सकता है।

खाना सजाने का तरीका हमारे दिमाग पर असर करके हमें यह संकेत देता है कि हम उसे खाना चाह रहे हैं या नहीं। इसके मद्देनजर, सॉस स्वाद बढ़ाने और व्यंजन को ज्यादा आकर्षक बनाने, दोनों चीजों में मदद करते हैं।

ADVERTISEMENT

शोध

कैसे आया इस अध्ययन का विचार?

जापान के केइओ विश्वविद्यालय के बिजनेस और कॉमर्स फैकल्टी के डॉ कोसुके मोटोकी ने यह अध्ययन किया। इसे करने में कई अन्य जापानी शोधकर्ताओं ने भी मदद की थी।

इसे जर्नल फूड्स पत्रिका के वॉल्यूम 15 और अंक 17 में प्रकाशित किया गया था। इस अध्ययन का विचार 'गैस्ट्रोनॉमी इनोवेशन कैंपस टोक्यो' (GIC टोक्यो) के रेस्टोरेंट '8go' में डॉ मोटोकी, डॉ यामागुची, डॉ इशिकावा और शेफ नोडा के बीच खाने की कलाकारी और प्लेटिंग को लेकर हुई बातचीत से आया।

ADVERTISEMENT

प्रक्रिया

एक व्यंजन को 2 तरह परोसकर किया गया अध्ययन

अध्ययन के लिए 8go रेस्टोरेंट में 57 लोगों को खाने पर बुलाया गया था। उन्हें एक ही जापानी व्यंजन को 2 अलग-अलग सजावट के साथ परोसा गया था।

एक सजावट में सॉस को व्यंजन के साइड में रखकर परोसा गया था, वहीं दूसरी में उसे पूरी प्लेट पर फैलाया गया था। हर प्रतिभागी को दोनों तरह से व्यंजन परोसा गया था, ताकि सभी के अनुभव को रिकॉर्ड किया जा सके।

नतीजे

क्या रहे अध्ययन के नतीजे?

चखने से पहले प्रतिभागियों ने कई पैमानों पर रेटिंग दी, जैसे कि उम्मीद के मुताबिक स्वाद, सेहत के लिए अच्छा होने का अहसास, खाने की इच्छा, पसंद, कलात्मक प्रस्तुति और कीमत चुकाने की इच्छा।

दूसरी सजावट (सॉस डालने) की तुलना में पहली सजावट (साइड में परोसने) को सेहत के लिए ज्यादा अच्छा माना गया और उसे 4.05/7 के मुकाबले 4.65/7 रेटिंग मिली।

इससे साफ है कि आप जैसे सॉस डालेंगे उससे खाने की इच्छा बढ़ेगी।

ADVERTISEMENT