Page Loader
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन कैल्शियम से भरपूर चीजों का करें सेवन

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन कैल्शियम से भरपूर चीजों का करें सेवन

लेखन अंजली
Nov 22, 2019
02:13 pm

क्या है खबर?

भारत मे हड्डियों से जुड़ी समस्या आएं दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने और हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने के लिए कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करना बेहद ही जरूरी है। इतना ही नहीं ये कैल्शियम से भरपूर चीजें शरीर की मांसपेशियों और नर्व सिस्टम को सुचारू तरीके से काम करने के लिए भी प्रोत्साहित करती हैं। तो आइए जानें कि वे चीजें कौन सी हैं, जिनके सेवन से हड्डियां मजबूत व शरीर स्वस्थ रह पाएगा।

#1

दूध

हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने की बात की जा रही हो और दूध का नाम न आए ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता, क्योंकि दूध एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में सम्मिलित होता है। इतना ही नहीं कैल्शियम से भरपूर दूध शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसलिए नियमित रूप से एक कप दूध का सेवन जरूर करें, क्योंकि एक कप दूध से 280 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है।

#2

हरी पत्तेदार सब्जियां

ऐसे लोग जिनको दूध उत्पादों का सेवन नहीं पसंद हैं, वे लोग पालक, प्याज, मेथी, गोभी और ब्रोकली जैसी हरी पत्‍तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इन सब्जियों में भी कैल्शियम प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है। इतना ही नहीं इन सब्जियों की एक कटोरी सेवन से 25 फीसदी कैल्शियम की कमी पूरी होती है। इसलिए नियमित रूप से इन सब्जियों का सेवन जरूर करें, क्योंकि सवाल आपकी सेहत का है।

#3

अंजीर

अंजीर को कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का मुख्य स्रोत माना जाता है। शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने के लिए ये सभी पोषक तत्व जरूरी हैं। अंजीर के गुणकारी तत्व हड्डियों पर प्रभावी तरीके से काम करते हैं, जिससे उनके टूटने की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है। इसके अलावा अंजीर के सेवन से कई और बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसलिए एक कप अंजीर का सेवन जरूर करें।

#4

बादाम

बादाम कई तरह से सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्निशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व सम्मिलित होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना एक मुट्ठी बादाम का सेवन जरूर करें। इसके अलावा अगर आपको बादाम पसंद नहीं है, तो आप इसकी जगह सूरजमुखी के बीज और पिस्ता जैसे नट्स का भी सेवन सकते हैं, ये भी बादाम जैसे ही गुणों से भरपूर हैं।

जानकारी

संतरा

संतरे में मुख्‍य रूप से विटामिन-सी पाया जाता है। लेकिन ये स्वस्थ हड्डियों के निर्माण में भी मदद करता है, क्योंकि विटामिन-सी कैल्शियम के अवशोषण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे हड्डियों के निर्माण में मदद मिलती है।