Loading...
घर पर पता कर सकते हैं नारियल तेल की शुद्धता, बस इन तरीकों का करें इस्तेमाल
नारियल के तेल की शुद्धता

घर पर पता कर सकते हैं नारियल तेल की शुद्धता, बस इन तरीकों का करें इस्तेमाल

लेखन सयाली
Aug 15, 2026
03:51 pm

क्या है खबर?

नारियल का तेल एक ऐसा उत्पाद है, जिसका उपयोग खाना पकाने से लेकर बालों की देखभाल, तक कई तरीकों से किया जा सकता है। हालांकि, बाजार में कई तरह के नारियल के तेल उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ असली होते हैं और कुछ में मिलावट होती है। ऐसे में असली और नकली नारियल के तेल की पहचान करना जरूरी है। आइए आज हम आपको घर पर ही नारियल के तेल की शुद्धता जांचने के तरीके बताते हैं।

#1

फ्रिज में रखें

अगर आप फ्रिज में थोड़ा-सा नारियल का तेल रखेंगे और फिर से उसे देखेंगे तो इससे आपको असली और मिलावटी तेल का पता चल जाएगा।

दरअसल, असली नारियल का तेल ठंडा होने पर जम जाएगा, जबकि मिलावटी तेल ठंडा होने पर भी नहीं जमता है।

इसके अलावा असली नारियल का तेल ठंडा होने पर सफेद रंग का हो जाता है, जबकि मिलावटी नारियल का तेल पीला या फिर क्रीम रंग का होता है।

#2

पानी का करें इस्तेमाल

नारियल के तेल की शुद्धता जांचने के लिए पानी का उपयोग करना भी एक अच्छा तरीका है।

इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच नारियल का तेल डालें और अगर वह पानी में तैरने लगे तो समझ जाइए कि यह असली है।

ऐसे में मिलावटी तेल पानी में नहीं तैरता है। इस तरीके से आप आसानी से तेल की शुद्धता जान सकते हैं, ताकि आप स्वस्थ चीजें खा लें।

ADVERTISEMENT

#3

टिश्यू पेपर आएगा काम

टिश्यू पेपर की मदद से भी आप नारियल के तेल की शुद्धता का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए एक टिश्यू पेपर पर थोड़ी-सी मात्रा में नारियल का तेल डालें और कुछ देर के लिए इसे रख दें।

अगर कुछ देर बाद टिश्यू पेपर से तेल का निशान नहीं मिलता है तो समझ जाइए कि ये असली है, क्योंकि मिलावटी तेल टिश्यू पेपर पर अपना निशान छोड़ जाते हैं।

ADVERTISEMENT

#4

बर्फ का करें इस्तेमाल

बर्फ से भी नारियल के तेल की शुद्धता का पता लगाया जा सकता है, जो सभी के लिए आसान तरीका है।

इसके लिए बर्फ के कुछ टुकड़े को एक चम्मच नारियल के तेल में डालें और अगर बर्फ तुरंत पिघल जाए तो समझ जाइए कि तेल असली है, क्योंकि असली नारियल के तेल में बर्फ जल्दी पिघल जाती है।

इस तरह आप घर पर ही तेल की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।

#5

हल्दी का करें इस्तेमाल

नारियल के तेल की शुद्धता जांचने के लिए हल्दी का भी उपयोग किया जा सकता है।

इसके लिए एक चम्मच नारियल के तेल में थोड़ा-सा हल्दी पाउडर मिलाएं और अगर तेल का रंग बदल जाता है, तो समझ जाइए कि यह असली है, क्योंकि मिलावटी तेल में हल्दी मिलाने पर रंग नहीं बदलता।

इन तरीकों से असली और मिलावटी नारियल के तेल की पहचान की जा सकती है। ये तरीके अपनाकर आप स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

ADVERTISEMENT