Page Loader
शीशों पर लगे पानी के जिद्दी दागों को हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

शीशों पर लगे पानी के जिद्दी दागों को हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

लेखन अंजली
Oct 26, 2020
07:30 am

क्या है खबर?

घर की कई चीजों को कांच से सजाया जाता है, लेकिन ऐसी चीजों को कई तरह के दागों का सामना करना पड़ जाता है। खासकर बाथरूम में लगी कांच की चीजों को तो पानी के जिद्दी दागों को भी सामना करना पड़ जाता है। हालांकि, इन तरह के दाग को हटाना उतना चुनौतीपूर्ण नहीं है जितना कि आमतौर पर माना जाता है। चलिए फिर आपको बताते हैं कि आप पानी के जिद्दी दागों को कैसे तुरंत साफ कर सकते हैं।

#1

सफेद सिरका आएगा काम

कांच की चीजों पर लगे पानी के जिद्दी दागों को साफ करने के लिए सफेद सिरका काफी काम आ सकता है। दागों को साफ करने के लिए बस एक कटोरी में बराबर मात्रा में सफेद सिरके के साथ बेकिंग सोडा मिलाएं, फिर तैयार मिश्रण को अपनी कांच की चीजों के दाग वाले क्षेत्रों पर लगाएं और इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सभी चीजों को गर्म पानी से धोएं ताकि वे साफ हो जाएं।

#2

नींबू के रस से चमकेगी कांच की चीजें

कांच की चीजों पर लगे पानी के जिद्दी दागों को कुछ ही मिनट में छुटकारा नींबू का रस उनको चमकदार बना सकता है। बस इसके लिए आप एक कटोरी में सफेद सिरके के साथ नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। फिर एक खाली स्प्रे बोतल में घोल डालें और इसे अपने कांच की चीजों के दाग वाले क्षेत्रों पर स्प्रे करें। 10 मिनट बाद एक नम कपड़े का इस्तेमाल करके इसे पोंछें।

#3

ग्लास क्लीनर का लें सहारा

पानी के जिद्दी दागों को साफ करने के लिए आप ग्लास क्लीनर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो आसानी से आपको बाजार से मिल जाएंगे। इसके लिए सबसे पहले ग्लास क्लीनर की मदद से अपनी कांच की चीजों पर स्प्रे करें। आप चाहें तो कांच की चीजों को रगड़ने के लिए सॉफ्ट स्पॉन्ज की मदद ले सकते हैं। इसके बाद आप ठंडे पानी से चीजों को धो दें। इसके बाद आप एक साफ तौलिया से सभी चीजों को पोंछें।

#4

अखबार का भी हो सकता है इस्तेमाल

कांच की चीजों पर लगे पानी के जिद्दी दागों को कुछ ही मिनट में हटाने के लिए आप अखबार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कांच की चीजों पर से पानी के जिद्दी दागों को साफ करने के लिए सूखे अखबारों का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर ठंडे पानी में अखबार को भिगोकर उससे कांच की चीजों को पोंछ सकते हैं। यकीन मानिए यह भी एक आसान और प्रभावी तरीका है।