NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्रंच एक्सरसाइज करते समय इन गलतियों से बचें, लग सकती है चोट
    अगली खबर
    क्रंच एक्सरसाइज करते समय इन गलतियों से बचें, लग सकती है चोट
    क्रंच एक्सरसाइज करते समय न करें ये गलतियां

    क्रंच एक्सरसाइज करते समय इन गलतियों से बचें, लग सकती है चोट

    लेखन अंजली
    Aug 21, 2021
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    क्रंच एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे रोजाना करके आप फिट एंड फाइन रह सकते हैं।

    हालांकि, कई लोग इसे करते समय अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें इसका फायदा नहीं मिल पाता और चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है।

    जी हां, आसान सी दिखने वाली इस एक्सरसाइज के दौरान एक गलती से आपको चोट भी लग सकती है।

    आइए आज हम आपको बताते हैं कि क्रंच करते समय किन-किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

    #1

    ठीक से सांस न लेना

    बहुत से लोग क्रंज एक्सरसाइज करते समय ठीक से सांस नहीं लेते हैं, लेकिन ऐसा करना उनकी सबसे बड़ी गलती है क्योंकि इससे उनको नुकसान पहुंच सकता है।

    बता दें कि इस एक्सरसाइज के दौरान सांस छोड़ते समय हुए ऊपर उठना होता है और जमीन से स्पर्श होते समय सांस लेनी होती है।

    अगर आप इस एक्सरसाइज के दौरान सांस पर ध्यान नहीं देते हैं तो आपको इसके कारण सांस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    #2

    हाथों के साथ सिर्फ गर्दन को उठाना

    अगर क्रंच करते समय आप हाथों के साथ सिर्फ गर्दन को ऊपर उठाते हैं तो यह भी एक बड़ी गलती है।

    दअसल, ऊपर आते समय हाथों के साथ सिर्फ गर्दन उठाते हैं तो इससे आपकी गर्दन पर बहुत अधिक दबाव पड़ सकता है, जिसके कारण दर्द हो सकता है।

    वहीं, इस एक्सरसाइज से आपके एब्स नहीं बन पाएंगे। बता दें कि क्रंच मुख्य रूप से एब्स बनाने के लिए की जाती है।

    #3

    कंधों को जकड़कर रखना

    क्रंच करते समय कई लोगों के कंधे काफी ऊपर तक उठ जाते हैं, जिससे उनके कंधों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है और कंधों में दर्द हो सकता है, इसलिए क्रंच करने का यह तरीका पूरी तरह से गलत है।

    आपको क्रंच करते समय ध्यान रखना है कि आपको अपने कंधे ज्यादा ऊपर तक उठाने नहीं है।

    ऐसा करने से आपको कंधों में दर्द की समस्या नहीं होगी और क्रंच एक्सरसाइज से आपको पूरा फायदा मिलेगा।

    #4

    शरीर पर नियंत्रण न होना

    अगर आप यह चाहते हैं कि क्रंच का आपके शरीर पर सकारात्मक असर पड़े तो इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज के दौरान अपने शरीर को नियंत्रित रखें।

    कई बार एक्सरसाइज करते समय ऐसा होता है कि हमारे शरीर पर हमारा नियंत्रण नहीं रहता। ऐसा अधिक वजन की वजह से भी हो सकता है।

    हालांकि, आप क्रंच एक्सरसाइज करते समय अपने शरीर पर नियंत्रण रखें क्योंकि ऐसा न होने के कारण चोट लगने का डर बना रहता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    फिटनेस टिप्स

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    लाइफस्टाइल

    मानसून में तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये फेस पैक मानसून
    वजन नियंत्रित करने के लिए लो-कार्ब डाइट फॉलो करते समय न करें ये गलतियां स्वास्थ्य
    मेडिटेशन करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, मिलेगा पूरा फायदा योग
    आकर्षक एब्स पाना चाहते हैं तो इन योगासनों का अभ्यास करें योग

    फिटनेस टिप्स

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योग करने से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? योग
    शून्य मुद्रा: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका और अन्य महत्वपूर्ण बातें योग
    शक्ति मुद्रा: बेहद लाभदायक है यह योग, जानिए इसके अभ्यास का तरीका और अन्य महत्वपूर्ण बातें योग
    उत्तान मंडूकासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इसके लाभ और अन्य महत्वपूर्ण बातें योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025