NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / एल्युमिनियम के बर्तन में बने खाने के सेवन से हो सकती हैं ये समस्याएं
    अगली खबर
    एल्युमिनियम के बर्तन में बने खाने के सेवन से हो सकती हैं ये समस्याएं
    एल्युमिनियम के बर्तन में खाना पकाने के नुकसान

    एल्युमिनियम के बर्तन में बने खाने के सेवन से हो सकती हैं ये समस्याएं

    लेखन अंजली
    Jul 17, 2021
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    कई लोग खाना बनाने के लिए एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि ये बर्तन बहुत जल्दी खराब नहीं होते हैं और बहुत आसानी से साफ भी हो जाते हैं।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि एल्युमिनियम के बर्तनों में बने खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

    चलिए फिर आज आपको बताते हैं कि एल्युमिनियम के बर्तनों में बने खाने का सेवन करने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

    #1

    पाचन तंत्र में हो सकती हैं ये समस्याएं

    अगर आप एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना पकाते हैं तो इस दौरान एल्युमिनियम भोजन और पानी में घुल जाता है।

    जब ऐसे भोजन का सेवन किया जाता है तो एल्युमिनियम खून में चला जाता है और विभिन्न अंगों में जमा हो जाता है जिससे कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

    इसके कारण एसिडिटी, पेप्टिक अल्सर, अपच, पेट फूलना, एक्जिमा, रूसी और आंतों में सूजन जैसी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

    #2

    हड्डियों की समस्याओं का रहता है खतरा

    एल्युमिनियम के बर्तनों में बने खाने का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों से जुड़ी समस्या) होने का खतरा भी रहता है।

    दरअससल, शरीर में एल्युमिनियम की अधिक मात्रा हड्डियों के विकास को कम कर देती है और आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी के खतरे को बढ़ा देती है।

    इसलिए बेहतर होगा कि आप खाने को बनाने के लिए एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल न करें या फिर कभी-कभार ही इनमें खाना पकाएं।

    #3

    मस्तिष्क के सेल्स होते हैं प्रभावित

    एल्युमिनियम के बर्तनों में बने खाने का सेवन मस्तिष्क के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।

    इसके कारण मस्तिष्क के सेल्स पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे याद्दाशत कमजोर हो सकती है।

    कई शोध बताते हैं कि एल्युमिनियम के बर्तनों में बने खाने का लगातार सेवन करने से अल्जाइमर रोग का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

    अल्जाइमर एक ऐसा रोग है जिसमें रोगी की सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता में कमी आ जाती है।

    #4

    खट्टी चीजों को एल्युमिनियम के बर्तनों में पकाने से बन सकता है जहर

    एल्युमिनियम अन्य खाने की चीजों की तुलना में खट्टे खाद्य पदार्थों में तेजी से घुल जाता है।

    टमाटर, नींबू और संतरे जैसे खट्टे खाद्य पदार्थों को एल्युमिनियम के बर्तनों में पकाना हमेशा सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

    यहां तक कि एल्युमिनियम से एलर्जी वाले लोगों को एल्युमिनियम फॉयल में पैक की गई सामग्रियों से भी नुकसान पहुंच सकता है।

    इसलिए ऐसे लोग भूल से भी एल्युमिनियम युक्त चीजों का सेवन न करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कार के ट्रांसमिशन फ्लश कराने के क्या हैं संकेत? जानने के बाद न करें अनदेखी  कार
    बिना जीवनशैली बदले कैसे बढ़ाएं बचत? यहां जानिए आसान तरीका पर्सनल फाइनेंस
    दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सौर ऊर्जा पैनल लगाने पर देगी 1.08 लाख रुपये की सब्‍स‍िडी दिल्ली
    पाकिस्तान सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर से शुरू, न गेट खुले और न हाथ मिले वाघा बॉर्डर

    लाइफस्टाइल

    पीठ की जकड़न से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    बाजार के पनीर की शुद्धता जांचने के लिए अपनाएं ये तरीके किचन टिप्स
    एलर्जिक राइनाइटिस की समस्या से राहत दिलाने में सहायक हैं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    सेहत के लिए बेहद लाभदायक है रसभरी का सेवन, ये हैं इसके फायदे स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025