NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अकेले यात्रा करने के लिए महिलाएं इन 5 विदेशी जगहों का करें चयन
    अगली खबर
    अकेले यात्रा करने के लिए महिलाएं इन 5 विदेशी जगहों का करें चयन

    अकेले यात्रा करने के लिए महिलाएं इन 5 विदेशी जगहों का करें चयन

    लेखन गौसिया
    Dec 18, 2023
    04:54 pm

    क्या है खबर?

    ऐसे कई लोग हैं, जो अकेले घूमना पसंद करते हैं। इसके लिए पुरुष तो बगैर किसी डर के अकेले चले जाते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए अकेले घूमना थोड़ा मुश्किल होता है।

    उन्हें कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, जिसमें उनकी सुरक्षा का मुद्दा भी शामिल है।

    आइये आज ट्रेवल टिप्स में 5 ऐसी जगहों के बारे में जानें, जहां महिलाएं बेझिझक अकेले घूम सकती हैं और उन्हें सुरक्षित न होने का डर भी नहीं सताएगा।

    #1

    स्विट्जरलैंड

    स्विट्जरलैंड यात्रियों और खासतौर पर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित गंतव्य माना जाता है। इसलिए यहां हर साल कई पर्यटक भी घूमने आते हैं।

    यहां पर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली एकदम सुरक्षित है और रात में भी अगर आप सड़कों पर चलेंगी तो अच्छी-खासी रोशनी होती है।

    इससे चोरी और अन्य अपराधों से बचा जा सकता है, फिर चाहें महिलाएं रात में अकेले ही घूम रही हों।

    विदेश यात्रा को किफायती बनाने के लिए इन तरीकों को आजमाएं।

    #2

    सिंगापुर 

    सिंगापुर भी महिलाओं के अकेले यात्रा करने के लिए एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है।

    यहां पर महिलाओं को उनकी सुरक्षा की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर सख्त कानून है।

    यह देश कम अपराध दर का भी दावा करता है, इसलिए महिलाएं यहां पर मौजूद कई जगहों की अकेले यात्रा कर सकती हैं।

    हालांकि, यहां पर जाने से पहले कुछ स्थानीय नियमों के बारे में जरूर पता कर ले ताकि आपको कोई परेशानी न हो।

    #3

    आइसलैंड 

    आइसलैंड भी एक बेहद खूबसूरत जगह है, जहां पर आप लुभावने नजारों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

    यह जगह महिलाओं के अकेले घूमने के लिहाज से भी सुरक्षित है क्योंकि यहां पर अपराध इतने कम होते हैं कि पुलिस भी अपने पास बंदूक नहीं रखती।

    इसके अलावा यहां पर लैंगिक भेदभाव भी नहीं देखने को मिलता, इसलिए यह जगह एकल महिला यात्रियों के लिए बढ़िया है।

    #4

    न्यूजीलैंड 

    ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) के मुताबिक, न्यूजीलैंड मौजूद वक्त में दुनिया का चौथा सबसे शांतिपूर्ण देश है।

    यहां पर अपराध दर बहुत कम है इसलिए अगर कोई महिला अकेले घूमने पर विचार कर रही है तो इस जगह की यात्रा की जा सकती है।

    यहां पर आप कई जगहों की यात्रा कर सकते हैं और स्थानीय लोगों से दोस्ती कर सकते हैं क्योंकि यहां के लोगों का स्वभाव भी काफी अच्छा होता है।

    #5

    जापान

    जापान इतिहास और संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक कला की वास्तुकला और प्रौद्योगिकी का एक बेहतरीन मिश्रण है।

    यहां पर स्थानीय लोगों द्वारा उत्पीड़न के मामले और हिंसक अपराध बहुत कम हैं। ऐसे में अकेले यात्रा करने के लिए यह जगह सही है।

    हालांकि, यहां पर अंग्रेजी बहुत ज्यादा नहीं बोली जाती है, इसलिए जाने से पहले वहां के कुछ शब्दों को जरूर सीख लें।

    जापान घूमने जाएं तो वहां इन गलतियों को करने से बचें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    ट्रेवल टिप्स

    ताज़ा खबरें

    गूगल के एंड्रॉयड XR वाले स्मार्ट ग्लास के क्या खास फीचर्स हैं? गूगल
    कान्स 2025: करण जौहर ने रेड कार्पेट पर लूटी महफिल, ईशान खट्टर भी छाए करण जौहर
    नासा ने सौर तूफान को लेकर जारी की चेतावनी, पृथ्वी पर हो सकता है ब्लैकआउट नासा
    ट्रंप ने किया 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली का एलान, अंतरिक्ष में तैनात होंगे अमेरिकी हथियार  अमेरिका

    यात्रा

    यात्रा के शौकीन बेंगलुरू के आसपास की इन 5 जगहों पर लें ट्रेकिंग का आनंद बेंगलुरु
    यात्रा के शौकीन भारत की इन 5 जगहों की करें सैर, होगा सुकून भरा अहसास ट्रेवल टिप्स
    मानसून का मजा उठाना चाहते हैं? इन 5 बेहतरीन विदेशी जगहों की करें यात्रा  ट्रेवल टिप्स
    नॉर्वे के इस द्वीप में 3 महीनों तक नहीं होता सूर्यास्त, 24 घंटे रहता है उजाला नॉर्वे

    ट्रेवल टिप्स

    जयपुर के 5 सबसे प्रसिद्ध मंदिर, जहां हमेशा लगी रहती है भक्तों की भीड़ राजस्थान
    ये है दुनिया का सबसे महंगा और आलीशान रिसॉर्ट, जानिए इसकी विशेषताएं और कीमत  दुबई
    हिमाचल प्रदेश: कसोल घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन जगहों का जरूर करें रूख हिमाचल प्रदेश
    ये हैं मुंबई के सबसे खूबसूरत धार्मिक स्थल, मौका मिलते ही जरूर करें इनका रुख मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025