दक्षिण भारत का पारंपरिक व्यंजन है रसम, जानिए इसके सेवन के फायदे
क्या है खबर?
दक्षिण भारत का मशहूर व्यंजन रसम खट्टा और मसालेदार होता है, जो चावल के साथ खाने में स्वादिष्ट लगता है। यह न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें कई ऐसे मसाले होते हैं, जो हमारे शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं। आइए आज हम आपको रसम के फायदों के बारे में बताते हैं, जो आपके पेट को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।
#1
पाचन को स्वस्थ रखने में है कारगर
रसम में सौंफ, जीरा, धनिया, हींग और काली मिर्च जैसे पाचन को दुरुस्त रखने वाले कई मसाले होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को सुधारने में मदद कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद नींबू के रस के कारण यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक है।
साथ ही इसमें मौजूद काली मिर्च पाचन क्रिया को उत्तेजित करने का काम कर सकती है।
#2
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में है मददगार
रसम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है। इसका कारण है कि इसमें लहसुन, अदरक और हल्दी जैसे मसाले होते हैं, जो शरीर को सुरक्षा देने वाले गुणों से भरे होते हैं।
ये गुण मिलकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायता कर सकते हैं।
इसके अलावा इसमें मौजूद नींबू का रस विटामिन-C से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में सहायक है।
#3
सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में है प्रभावी
अगर आप सर्दी-खांसी से परेशान हैं तो रसम का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
इसमें लहसुन, अदरक और हल्दी के साथ-साथ काली मिर्च जैसे कई मसाले होते हैं, जो बैक्टीरिया और सूजन कम करने वाले गुणों से युक्त होते हैं।
ये गुण सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
#4
रक्तचाप को कर सकते हैं नियंत्रित
आजकल रक्तचाप की समस्या आम हो गई है, लेकिन इससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए इसे नियंत्रित करना जरूरी है।
इसके लिए रोजाना रसम का सेवन करें। इसमें लहसुन और अदरक जैसे कई मसाले होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
हालांकि, रक्चताप के रोगी डॉक्टर की सलाह के बाद ही रसम का सेवन करें।
#5
पानी की कमी से बचाने में है कारगर
गर्मियों में पानी की कमी की समस्या हो सकती है, लेकिन रसम का सेवन इससे बचाने में मदद कर सकता है।
इसमें नींबू का रस होता है, जो पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है।
ये खनिज शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं।