Loading...
कद्दू बनाम शकरकंद: जानिए इनमें से किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद
कद्दू बनाम शकरकंद

कद्दू बनाम शकरकंद: जानिए इनमें से किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद

लेखन अंजली
Oct 18, 2026
12:31 pm

क्या है खबर?

कद्दू और शकरकंद दोनों ही स्वादिष्ट सब्जियां हैं, जो कई व्यंजनों में इस्तेमाल की जाती हैं। हालांकि, पोषण की दृष्टि से ये दोनों सब्जियां एक-दूसरे से काफी अलग हैं। कद्दू में विटामिन-A और पोटेशियम की अधिक मात्रा होती है, जबकि शकरकंद में फाइबर और विटामिन-C की भरपूर मात्रा होती है। आइए जानते हैं कि इन दोनों सब्जियों में से किसका सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

कद्दू

कद्दू के फायदे

कद्दू का सेवन आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद कैरोटीन शरीर में विटामिन-A में बदल जाता है, जो आंखों के लिए लाभकारी होता है।

इसके अलावा कद्दू में ऐसे तत्व भी होते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद करते हैं।

इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-A आंखों की सुरक्षा में मदद करता है।

शकरकंद

शकरकंद के सेवन से मिलने वाले फायदे

शकरकंद फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पाचन क्रिया को सही रखने में मदद कर सकता है। फाइबर शरीर में एक प्रकार का जेल बनाता है, जो भूख को कम करता है और वजन घटाने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा शकरकंद में मौजूद तत्व शरीर को हानिकारक पदार्थों से लड़ने में मदद करते हैं और प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से अन्य लाभ भी मिलते हैं।

ADVERTISEMENT

चयन

कद्दू और शकरकंद में से किसका चयन करना चाहिए?

कद्दू और शकरकंद दोनों ही सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन इनमें से किसी एक का चयन करते समय अपने स्वास्थ्य और जरूरतों पर ध्यान देना जरूरी है।

उदाहरण के लिए अगर आप आंखों की रोशनी को बेहतर करना चाहते हैं तो कद्दू का चयन करें, वहीं अगर आप पाचन क्रिया को सही रखना चाहते हैं तो शकरकंद को चुनें। इसके अलावा, इनका सेवन एकसाथ भी किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

सेवन

कद्दू और शकरकंद का सेवन करने के तरीके

अगर आप शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो आप इससे हलवा, टिक्की, खीर, कोफ्ते और कस्टर्ड पुडिंग बनाकर खा सकते हैं।

वहीं अगर आप कद्दू को अपनी थाली का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो इससे परांठा, खीर, रायता, भरवां कद्दू, मसालेदार कद्दू और सूप बनाकर खा सकते हैं।

ADVERTISEMENT