 
                                                                            कैसे खुद को इतना फिट रख लेती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए फिटनेस टिप्स
क्या है खबर?
ग्लोबल आइकन के रूप में पहचानी जानें वाली प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 37 साल की हो गई है। दो दशक पहले मिस वर्ल्ड का ताज पहनने से लेकर पश्चिम में नाम कमाने तक प्रियंका का जीवन और करियर प्रेरणादायक रहा है। आप जानना तो जरुर चाहेंगे, कि प्रियंका चोपड़ा की फिटनेस का राज क्या है? दरअसल यह इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। प्रियंका फिट और सुंदर दिखने के लिए स्वस्थ आहार लेती हैं। आइए जानें।
#1
ताजा भोजन है प्रियंका की फ़िटनेस का राज
हम सभी जानते हैं कि संतुलित आहार हमारी सेहत के लिए कितना महत्वपूर्ण है। लेकिन शायद हम इस पर और अधिक विश्वास करेंगे जब प्रियंका ऐसा कहती है। प्रियंका ने खुलासा किया है कि वह ताजे फल और सब्जियों पर अपना ध्यान ज्यादा केंद्रित करती है। वह जंक और तैलीय खाद्य पदार्थों से दूर रहती है। प्रियंका ने कहा कि वह दाल, चावल, रोटी, सूप और सलाद जैसा साधारण भोजन पसंद करती हैं।
#2
हाइड्रेटेड रहना जरुरी है: प्रियंका
फ़िटनेस और अच्छी सेहत के लिए प्रियंका अपनी डाइट का भी ख़ास ध्यान रखती हैं। वह जानती हैं कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए हाइड्रेटेड रहना महत्वपूर्ण है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक कॉन्फ़्रन्स् में प्रियंका ने खुलासा किया कि वह हर दिन कम से कम 10 गिलास पानी जरुर पीती हैं और साथ ही काफी जूस भी पीती हैं। पाचन क्रिया में सुधार और त्वचा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बहुत सारा पानी पीना आवश्यक है।
#3
फाइबर हैं सेहत के लिए लाभदायक
प्रियंका अपने आहार में फाइबर शामिल करके अपने शरीर को फिट रखती हैं। फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत फली, साबुत अनाज, मेवे, फल और सब्जियां हैं। इसके अलावा आपके आहार में फाइबर के शामिल होने से कई लाभ होते हैं। जैसे कम कोलेस्ट्रॉल का स्तर, नियंत्रित रक्त शर्करा का स्तर और वजन कम करना, अन्य गुण शामिल हैं। इसलिए प्रियंका जैसा बनने के लिए आप भी अपने आहार में फाइबर को जरुर शामिल करें।
#4
बार-बार खाना रखता हैं फिट
प्रियंका ने कहा है कि वह आसानी से वजन नहीं बढ़ाती हैं। क्योंकि उनका मेटाबॉलिज्म काफी अच्छा है और वह इस तथ्य का श्रेय देती है कि वह अक्सर (हर दो से तीन घंटे में) खाती है और नियमित समय पर स्नैक्स भी लेती रहती है। हम आपको बता दें कि अगर आपको अच्छा मेटाबॉलिज्म और स्वस्थ वजन बनाए रखना है तो आपको अपने दैनिक आहार में 5-6 छोटे और स्वस्थ मील शामिल करना होगा।