NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फालसा बनाम जामुन: गर्मियों के दौरान इनमें से किसका चयन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर? 
    अगली खबर
    फालसा बनाम जामुन: गर्मियों के दौरान इनमें से किसका चयन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर? 
    फालसा बनाम जामुन

    फालसा बनाम जामुन: गर्मियों के दौरान इनमें से किसका चयन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर? 

    लेखन अंजली
    May 26, 2025
    04:19 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों के दौरान फालसा और जामुन के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। हालांकि, फालसा और जामुन दोनों ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं, लेकिन इनके पोषण मूल्य और स्वास्थ्य लाभ में अंतर है।

    ऐसे में सवाल उठता है कि गर्मियों के दौरान इनमें से किसका चयन करना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है?

    आइए जानते हैं कि फालसे और जामुन के सेवन से मिलने वाले फायदे और पोषण मूल्य क्या हैं।

    पोषण

    फालसे और  में मौजूद पोषक तत्व

    फालसे में विटामिन-C, विटामिन-A, विटामिन-B, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। फालसे में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं।

    दूसरी ओर, जामुन में एंथोसायनिन, फ्लेवोनोइड, टैनिन, फेनोलिक एसिड और कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। इसके अतिरिक्त जामुन में भी भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिस कारण डॉक्टर्स भी इस फल का सेवन करने की सलाह देते हैं।

    फालसा

    फालसे के सेवन से मिलने वाले फायदे

    फालसा का सेवन पेट की सेहत को ठीक रखने में मदद कर सकता है।

    इसके अलावा यह हृदय को सेहतमंद रखने, शरीर की सुरक्षा बढ़ाने, त्वचा को निखारने, वजन को संतुलित रखने और कैंसर से बचाव में भी सहायक हो सकता है।

    फालसा का सेवन गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए भी किया जा सकता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें क्योंकि इसका अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

    जामुन

    जामुन के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

    जामुन का सेवन हृदय रोग के खतरे को कम करने, सांस की समस्याओं को ठीक करने, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।

    इसके अलावा जामुन का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने, लिवर को स्वस्थ रखने, दांतों की समस्याओं से राहत देने और त्वचा में चमक लाने में भी सहायक हो सकता है।

    जामुन का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।

    चयन

    फालसे और जामुन में से किसका चयन करना ज्यादा फायदेमंद है?

    फालसा और जामुन दोनों ही गर्मियों के दौरान मिलने वाले बेहतरीन फल हैं।

    हालांकि, अगर आपको मधुमेह है तो जामुन का चयन करना ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है।

    दूसरी ओर, फालसे का सेवन पेट की सेहत को ठीक रखने, शरीर की सुरक्षा बढ़ाने और वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसलिए इनका चयन अपनी जरूरत के आधार पर करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    जयशंकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- पाकिस्तान को हमले के बाद सूचित किया, पहले नहीं एस जयशंकर
    IPL 2025 में खत्म हुआ KKR का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    मारुति सुजुकी ने उत्तराखंड़ में खोले 2 ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक, जानिए इनकी खासियत  मारुति सुजुकी
    शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 455 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा शेयर बाजार समाचार

    खान-पान

    गर्मी में शाम के वक्त करें हल्के और पौष्टिक स्नैक्स का सेवन, पेट नहीं होगा खराब  गर्मियों के टिप्स
    स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकती है केसर की चाय, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
    नारियल पानी बनाम गन्ने का जूस: गर्मियों के दौरान इनमें से किसका सेवन बेहतर है?  लाइफस्टाइल
    क्या चिया सीड्स सभी के लिए सेहतमंद होते हैं? जानिए किन लोगों को नहीं खाने चाहिए लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    जून में घूमने के लिए दक्षिण भारत के इन पर्यटन स्थलों पर जाएं, मिलेगा यादगार अनुभव पर्यटन
    रोजाना दूध वाली चाय पीने से हो सकते हैं ये 5 गंभीर दुष्प्रभाव, जानें कैसे खान-पान
    बागीचे में आसानी से उगाया जा सकता है खीरा, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें गार्डनिंग टिप्स
    गर्मियों के दौरान रोजाना एक चम्मच खरबूजे के बीज खाने से मिल सकते हैं ये फायदे खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025