चावल को स्वादिष्ट बनाना है? इन सब्जियों का करें इस्तेमाल
क्या है खबर?
चावल एक ऐसा व्यंजन है, जिसे ज्यादातर लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि, कई लोग रोजाना एक ही तरह से चावल बनाकर खा-खा कर बोर हो जाते हैं। ऐसे में क्यों न चावल को कुछ सब्जियों के साथ मिलाकर एक नया स्वादिष्ट व्यंजन बनाया जाए, जो खाने में ही नहीं बल्कि बनाने में भी आसान हो? आइए आज हम आपको कुछ सब्जियों के बारे में बताते हैं, जिनको चावल के साथ मिलाने से नया स्वाद आएगा।
#1
आलू
आलू का स्वाद सभी को पसंद आता है। ऐसे में आलू को चावल के साथ मिलाकर एक नया खाना बनाया जा सकता है।
इसके लिए पहले चावल को पकाएं, फिर एक अलग पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा डालें। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज और लहसुन डालकर भूनें, फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, उबले हुए आलू और मसाले डालकर मिलाएं।
अंत में इसमें पकाए हुए चावल मिलाकर गर्मागर्म परोसें।
#2
फूलगोभी
फूलगोभी का स्वाद भी लोगों को काफी पसंद आता है।
इसके लिए पहले चावल को पकाएं, फिर एक अलग पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा और तेजपत्ता डालें। इसके बाद इसमें बारीक कटी प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर भूनें, फिर इसमें बारीक कटी फूलगोभी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर पकाएं।
अंत में इसमें पकाए हुए चावल मिलाकर गर्मागर्म परोसें।
#3
मटर
हरी मटर से बना चावल भी स्वादिष्ट लगता है। इसके लिए पहले चावल को पकाएं, फिर एक अलग पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा और तेजपत्ता डालें।
इसके बाद इसमें बारीक कटी प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर भूनें, फिर इसमें हरी मटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर पकाएं।
अंत में इसमें पकाए हुए चावल मिलाकर गर्मागर्म परोसें। यह व्यंजन बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा।
#4
टमाटर
टमाटर से भी चावल को नया स्वाद मिल सकता है।
इसके लिए पहले चावल को पकाएं, फिर एक अलग पैन में तेल गर्म करके इसमें जीरा और तेजपत्ता डालें। इसके बाद इसमें बारीक कटी प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर भूनें, फिर इसमें बारीक कटी टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर पकाएं।
अंत में इसमें पकाए हुए चावल मिलाकर गर्मागर्म परोसें। यह व्यंजन खाने में बहुत ही लाजवाब होता है।