NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपने पालतू कुत्ते को भूल से भी न खिलाएं ये खाद्य पदार्थ
    अगली खबर
    अपने पालतू कुत्ते को भूल से भी न खिलाएं ये खाद्य पदार्थ

    अपने पालतू कुत्ते को भूल से भी न खिलाएं ये खाद्य पदार्थ

    लेखन अंजली
    Sep 03, 2020
    02:55 pm

    क्या है खबर?

    कई लोगों को कुत्ते पालने का शौक होता है और उनका ध्यान वे घर के किसी सदस्य की तरह ही रखते हैं।

    हालांकि अक्सर ऐसा होता है कि घर के लोग जो खाते हैं, वे वही चीज अपने कुत्ते को भी खिला देते हैं। उनकी ये लापरवाही कुत्ते को भारी पड़ सकती है।

    चलिए फिर आज आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं जो भूल से भी कुत्ते को नहीं खिलाने चाहिए।

    #1

    प्याज और लहसुन

    अगर आपने प्याज और लहसुन डालकर कोई व्यंजन बनाया है तो वह अपने कुत्ते को खाने को न दें।

    इन दोनों में थायोसल्फेट नामक एक पदार्थ होता है जो कुतों को नुकसान पहुंचा सकता है। थायोसल्फे पालतू जानवरों के पाचन तंत्र पर असर करता है जिसके चलते वो बीमार पड़ सकते हैं।

    बेहतर होगा जिस दिन आप प्याज और लहसुन वाला व्यंजन बनाएं उस दिन अपने कुत्ते को डॉग फूड खिलाना सुनिश्चित करें।

    #2

    एवोकाडो

    एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसको सूपरफूड की श्रेणी में शुमार किया जाता है क्योंकि यह इंसानों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

    लेकिन इसका सेवन कुत्तों के लिए सही नहीं माना जाता है। एवोकाडो से मिलने वाले पोषक तत्व कुत्तों और अन्य पालतू जानवरों के आंतों के लिए सही नहीं माने जाते हैं।

    अगर आप अपने कुत्ते को एवोकाडो खिलाते हैं तो आज से ऐसा करना बंद कर दें।

    #3

    चॉकलेट

    बहुत से लोगों को लगता है कि जो चीजें उनको खाना पसंद है, वही चीजें उनके पालतू जानवरों को भी अच्छी लगती होंगी। लेकिन चॉकलेट के साथ ऐसा नहीं है क्योंकि चॉकलेट कुत्तों के दांतों में फंस जाती है और इससे उनको दांत संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं।

    इसके अलावा कई चॉकलेट को बनाने में कई तरह के रासायनिक केमिकल का भी इस्तेमाल होता है जो जानवरों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

    #4

    मैकडामिया नट

    सूखे मेवे कुत्तों को बेहद पसंद होते हैं, लेकिन कई सूखे मेवे ऐसे भी होते हैं जिनके सेवन से कुत्तों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मैकडामिया नट्स इन्हीं हानिकारक सूखे मेवों में से एक हैं। इसलिए भूल से भी अपने कुत्ते को ये खाने के लिए न दें।

    बेहतर होगा अगर आप अपने कुत्ते को कुछ भी खिलाने से पहले उसके बारे में जान लें क्योंकि ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जो कुत्तों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार

    लाइफस्टाइल

    लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है चेहरे का लुक फैशन टिप्स
    इन तरीकों से घर पर आसानी से बनाएं नेल पेंट रिमूवर फैशन टिप्स
    स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है मौसंबी के रस का सेवन, जानिए इसके फायदे स्वास्थ्य
    खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, होंगे बेमिसाल फायदे स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025