नीम की पत्तियां बनाम करी पत्ता: किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?
क्या है खबर?
करी पत्ता और नीम की पत्तियां दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर जानी जाती हैं। इनका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में लंबे समय से होता आ रहा है। हालांकि, इन दोनों में अंतर है। करी पत्ता स्वाद में हल्का कड़वा होता है, जबकि नीम की पत्तियां कड़वी होती हैं। इनकी पत्तियों के फायदे भी अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
#1
करी पत्ता के फायदे
करी पत्ता विटामिन-A, विटामिन-C और फोलेट का अच्छा स्रोत होता है। यह पाचन क्रिया को सही रखने में मदद कर सकता है।
इसके सेवन से बालों को बढ़ाने और उन्हें झड़ने से रोकने में भी मदद मिल सकती है। इसके अलावा करी पत्ता रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी असरदार हो सकता है।
अगर आप इसे अपने भोजन में शामिल करना चाहते हैं तो इसे तड़के या चटनी के रूप में आजमा सकते हैं।
#2
नीम की पत्तियों के फायदे
नीम की पत्तियां एलर्जी रोधी, सूजन कम करने वाले और जीवाणु नाशक गुणों से भरपूर होती हैं। ये गुण मिलकर त्वचा की एलर्जी, सूजन और जीवाणु संक्रमण से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
नीम की पत्तियों का सेवन शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाने में भी मदद कर सकता है, जिससे रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। ये पत्तियां पाचन क्रिया को सही रखने में भी असरदार मानी जाती हैं।
#3
करी पत्ता का सेवन कैसे करें?
करी पत्ता को भोजन में शामिल करने के लिए आप इसे तड़के के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं।
अगर आप तड़का लगाकर खाना बनाते हैं तो आपको बस इतना करना है कि जब सब्जी या दाल बनाते समय उसमें करी पत्ता डालना है, वहीं चटनी के लिए आप भुनी हुई मूंगफली, लहसुन, हरी मिर्च, नींबू का रस और करी पत्ते को पीसकर इसका सेवन कर सकते हैं।
#4
नीम की पत्तियों का सेवन कैसे करें?
नीम की पत्तियों का सेवन करने के लिए आप सुबह खाली पेट इसकी 5 से 10 पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं। अगर आप इसे कड़वा समझते हैं तो आप इसे पानी के साथ भी ले सकते हैं।
नीम की पत्तियों का सेवन करने के लिए आप इसकी पत्तियों को पीसकर उसका रस निकालकर पी सकते हैं।
इसके अतिरिक्त आप इस रस के साथ गाजर का रस मिलाकर भी पी सकते हैं।
#5
करी पत्ता और नीम पत्ता में से किसका चयन करना चाहिए?
करी पत्ता और नीम की पत्तियों दोनों के ही अपने अलग-अलग फायदे हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से किसी एक का चयन कर सकते हैं।
अगर आप अपनी त्वचा की समस्याओं और पाचन क्रिया की समस्याओं से परेशान हैं तो नीम की पत्तियां आपके लिए बेहतर है। वहीं अगर आप अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो करी पत्ता आपके लिए अच्छा है।