NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घूमने का प्लान बना रहे हैं तो झारखंड की इन खूबसूरत जगहों का करें रूख
    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो झारखंड की इन खूबसूरत जगहों का करें रूख
    लाइफस्टाइल

    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो झारखंड की इन खूबसूरत जगहों का करें रूख

    लेखन अंजली
    January 10, 2021 | 10:00 pm 0 मिनट में पढ़ें
    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो झारखंड की इन खूबसूरत जगहों का करें रूख

    झारखंड भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक खूबसूरत राज्य है, जो अपने आकर्षित झरनों, ऊंचे पहाड़ों, ऐतिहासक मंदिरों और घने जंगलों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। झारखंड पर्यटन की दृष्टि से काफी संपन्न है क्योंकि यहां घूमने के लिए असंख्य पर्यटन स्थल हैं जहां जाकर आप अपनी यात्रा का लुत्फ ले सकते हैं। चलिए आज हम आपको झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने जीवन के कुछ क्षण एन्जॉय कर सकते हैं।

    बोकारो स्टील सिटी

    झारखंड में स्थित बोकारो स्टील सिटी पर्यटकों को शांति और खुशी का अहसास देने वाला पर्यटन स्थल है। बोकारो स्टील सिटी में आकर्षित झील, प्राकृतिक हरियाली और सुंदर उद्यान स्थित हैं। वहीं बोकारो स्टील प्लांट और गार्गा डेम इसके प्रमुख आकर्षण हैं। अगर आपको अपनी यात्रा को आनंदमय बनाने के लिए कोई दिलचस्प, आकर्षक, शांत और प्राकृतिक जगह की तलाश है तो यह जगह आपके लिए जन्नत के समान है।

    देवघर

    झारखंड के प्रमुख दर्शनीय पर्यटन स्थलों में शामिल देवघर एक खूबसूरत धार्मिल स्थल है जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक के लिए जाना जाता है। देवघर का मंदिर भगवान बैद्यनाथ के नाम से प्रसिद्ध है। हिन्दू धर्म के चन्द्र कैलेंडर के अनुसार बैद्यनाथ धाम की महिमा श्रवण मास में सबसे अधिक होती हैं। देवघर के मुख्य आकर्षणों की बात करें तो इसमें बैद्यनाथ धाम, नंदन पहाड़ और सत्संग आश्रम आदि शामिल हैं।

    रांची

    झारखंड की राजधानी रांची एक संस्कृति से समृद्ध शहर है और ये किलों से लेकर भूमिगत वास्तुकला और कई मंदिरों के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। झरनों के शहर के नाम से प्रसिद्ध रांची समुद्र तल से लगभग 700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। रांची के प्रमुख आकर्षणों में टैगोर हिल, हुदरू फॉल्स, रांची हिल स्टेशन, कांके डैम, हटिया संग्रहालय और जनजातीय अनुसंधान संस्थान आदि शामिल हैं।

    बेतला नेशनल पार्क

    अगर आपको वन्यजीवों को देखने का शौक है तो आप झारखंड में स्थित बेतला राष्ट्रीय उद्यान का रूख कर सकते हैं। बेतला राष्ट्रीय उद्यान एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान है जो जंगली हाथियों के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। इसके अलावा इस पार्क में आपको तेंदुएं और बाघ जैसे जानवर भी घूमते हुए दिख जाएंगे और इसी कारण ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    झारखंड
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    झारखंड

    झारखंड: चतरा में विधवा महिला से गैंगरेप, दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे लोग उत्तर प्रदेश
    झारखंड: पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने किया महिला से कथित गैंगरेप क्राइम समाचार
    झारखंड सरकार ने लालू की कथित ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए बिहार
    इन राज्यों में सरकार की सहमति के बिना जांच नहीं कर सकेगी CBI; जानिए इसके मायने दिल्ली

    लाइफस्टाइल

    पुराने दस्तानों को फेंकने की बजाय इस तरह करें उनका दोबारा इस्तेमाल लाइफ हैक्स
    कांच के खाली जार को न समझें बेकार, इस तरह करें इसका दोबारा इस्तेमाल लाइफ हैक्स
    अस्थमा का संकेत देते हैं ये शारीरिक लक्षण, नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक स्वास्थ्य
    इन अलग तरीकों से करें पुरानी किताबों का इस्तेमाल किताबें

    पर्यटन

    इन प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों से समृद्ध है केरल, मौका मिलते ही घूम आएं लाइफस्टाइल
    सर्दियों में सैर के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये गर्म पर्यटन स्थल लाइफस्टाइल
    नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें दिल्ली
    भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थल, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे भारत की खबरें
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023