NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अगर शादी के बाद बढ़ रहा है आपका वजन तो हो सकते हैं ये कारण
    अगली खबर
    अगर शादी के बाद बढ़ रहा है आपका वजन तो हो सकते हैं ये कारण

    अगर शादी के बाद बढ़ रहा है आपका वजन तो हो सकते हैं ये कारण

    लेखन अंजली
    Feb 19, 2020
    11:47 am

    क्या है खबर?

    शादी इतनी शिद्दत से मत निभाओ कि आप कौन हो यही भूल जाओ...हर शादीशुदा जोड़े के हित में जारी!

    ये सब हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि 'द ओबेसिटी जर्नल' के अध्ययन के अनुसार, शादी के कुछ साल बाद ही करीब 82 प्रतिशत कपल्स का वजन 8 से 10 किलो तक बढ़ जाता है।

    इस मामले में महिलाएं आगे हैं, क्योंकि शादी के बाद पुरूषों के मुकाबले महिलाओं का वजन ज्यादा तेजी से बढ़ता है।

    आइए इसका कारण जानें।

    #1

    शादी के बाद खानपान पर ध्यान न देना

    शादी के बाद महिलाएं अपनी डाइट का ख्याल नहीं रख पाती और किसी भी समय कुछ भी खा लेती हैं जो उनकी सेहत पर दुष्प्रभाव डालते हैं।

    इसके अलावा, शादीशुदा जोड़ा एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं। ऐसे में साथ फिल्म देखना और स्नैक्स का सेवन करना काफी जोड़े पंसद करते हैं जो वजन बढ़ाने का कारण भी बन सकता है।

    शोध के अनुसार भी शादी के बाद लोगों का वजन बढ़ने की मुख्य कारण यही है।

    #2

    शादी के बाद बदलती जीवनशैली बन सकती है मोटापे का कारण

    शादी के बाद शादीशुदा जोड़ों के शरीर में काफी बदलाव आते हैं, क्योंकि शादी के बाद जीवनशैली बदल जाती है।

    इसके अलावा, अक्सर यह भी देखा गया है कि लोग शादी के बाद जितना ज्यादा खुश होते हैं उनके मोटे होने की संभावनाएं उतनी ज्यादा हो जाती हैं।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, जो शादीशुदा जोड़ा एक-दूसरे के प्रति ज्यादा प्यार की भावना, सुरक्षा और खुशी का एहसास रखता है तो उनका वजन तेजी से बढ़ता है।

    #3

    शादी के बाद ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाती महिलाएं

    शादी के बाद लड़कियों के ऊपर अपने परिवार की कई जिम्मेदारियां आ जाती हैं, जिसकी वजह से न तो उन्हें सही से अपनी नींद पूरी करने का समय मिल पाता है और न ही व्यायाम करने का समय।

    ऐसे में वो सिर्फ घर-परिवार की टेंशनों में अपना सारा समय निकाल देती हैं। इसलिए ही उनका वजन बढ़ने लगता है।

    अगर शादीशुदा महिला को हमेशा तरोताजा महसूस करना है तो उनको व्यायाम जरूर करना चाहिए।

    #4

    खुद को प्राथमिकता न देना बन सकता है मोटापे का कारण

    आमतौर पर शादी के बाद महिलाएं फैमिली में इतना उलझ जाती हैं कि उनके पास अपने लिए ही समय नहीं होता।

    इतना ही नहीं, जो महिलाएं शादी से पहले हमेशा अपनी फिगर को लेकर सचेत रहती हैं, शादी के बाद उनकी प्राथमिकताएं भी पति तक ही सीमित रह जाती है।

    खैर, जो महिलाएं ऐसा करती हैं उनसे बस यहीं कहना है कि दूसरों का ख्याल रखते-रखते अपने पर भी गौर-फरमाएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

    जानकारी

    संतुष्ट जीवन भी महिलाओं के लिए बन सकता है मोटापे का कारण

    शादी के बाद अगर महिलाएं खुशहाल और संतुष्ट जीवन व्यतीत करती है तो वह भी उनके मोटापे का कारण बन सकता है, क्योंकि संतुष्ट जीवन के कारण वो अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने के बारे में सोचने लगती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    स्वास्थ्य

    सफेद बालों को काला करने में मददगार साबित होंगे ये घरेलू उपाय लाइफस्टाइल
    कम उम्र में ही झलकने लगा है बुढ़ापा? इन टिप्स को अपनाकर दिखें जवान लाइफस्टाइल
    स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन टिप्स को जरूर करें फॉलो, मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक लाभ लाइफस्टाइल
    बेवजह का गुस्सा और चिड़चिड़ापन बिगाड़ सकता है काम, इन तरीकों से रहें शांत योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025