Loading...
लंच या डिनर का स्वाद बढ़ाने के लिए बनाएं पालक दाल, आसान है रेसिपी

लंच या डिनर का स्वाद बढ़ाने के लिए बनाएं पालक दाल, आसान है रेसिपी

लेखन अंजली
Jan 31, 2021
06:45 am

क्या है खबर?

अगर आप लंच या फिर डिनर में कुछ ऐसा बनाने की सोच रहे हैं जो न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए लिहाज से भी फायदेमंद हो तो पालक दाल को ट्राई करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप इस सब्जी के जायके का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप इसे घर पर कुछ ही मिनटों में आसान विधि के द्वारा बना सकते हैं। चलिए फिर पालक दाल की रेसिपी जानते हैं।

सामग्रियां

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1) 250 ग्राम पालक (बारीक कटी हुई)

2) एक चौथाई कप चना दाल

3) एक चौथाई कप मूंग दाल

4) दो टमाटर

5) दो हरी मिर्च

6) छह चम्मच देसी घी

7) दो बड़ी चम्मच हरा धनिया

9) तीन चौथाई चम्मच जीरा

10) एक तिहाई छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

11) एक तिहाई छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

12) एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर

13) आधी छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट

14) दो साबुत लाल मिर्च

15) नमक (स्वादानुसार)

स्टेप-1

इस तरह करें शुरूआत

सबसे पहले चने की दाल को एक घंटे के लिए पानी में भीगों दें। इसके बाद कुकर में चने की दाल को पानी से अलग करके मूंग दाल, दो कप पानी, हल्दी पाउडर और आधी छोटी चम्मच नमक के साथ डालें।

अब कुकर पर ढक्कन लगाकर एक सीटी लगवाएं और जब एक सीटी आ जाए तो गैस को धीमा करके दाल को तीन मिनट तक पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।

ADVERTISEMENT

स्टेप-2

इस तरह दें पालक दाल को अंतिम रूप

अब एक पैन में दो बड़ी चम्मच देसी घी गर्म करके उसमें पहले जीरा भूनें, फिर उसमें हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक पेस्ट डालकर हल्का सा भून लें।

इसके बाद इसमें हरी मिर्च-टमाटर का पेस्ट डालें और जब मसाला तेल छोड़ दें तो इसमें पालक और एक चौथाई छोटी चम्मच नमक मिलाकर थोड़ा पका लें।

फिर इसमें एक कप पानी डालकर उबाल लें, फिर इसमें दाल मिलाकर गैस बंद कर दें।

ADVERTISEMENT

स्टेप-3

ऐसे लगाएं पालक दाल को स्वाद का तड़का

पालक दाल का स्वाद और बढ़ाने के लि, आप इसमें दूसरा तड़का भी डाल सकते हैं। इसके लिए एक छोटे से पैन में एक चम्मच देसी घी गर्म करके उसमें एक छोटी चम्मच जीरा और साबुत लाल मिर्च भून लें, फिर गैस बंद करके तैयार पालक दाल के ऊपर इस तड़के को डाल दें।

अब स्वादिष्ट बनी हुई पालक दाल को चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के भी साथ परोसें और इसका जायका लें।

ADVERTISEMENT