Page Loader
कोरोना वायरस: बाजार में नहीं मिल रहे मास्क तो इन तरीकों से घर पर बनाएं

कोरोना वायरस: बाजार में नहीं मिल रहे मास्क तो इन तरीकों से घर पर बनाएं

लेखन अंजली
Mar 17, 2020
04:28 pm

क्या है खबर?

कोरोना वायरस का आतंक अलग-अलग देशों में तेजी से फैल रहा है। भारत में भी अब तक कोरोना वायरस के 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते डॉक्‍टरों ने कुछ सुझाव भी दिए हैं जैसे हाथों को हैंड सैनिटाइजर से साफ करें और फेस मास्‍क लगाएं। लेकिन बाजार में फेस मास्क खत्म होने की कागार पर हैं या बहुत महंगे मिल रहे हैं। ऐसे में आप घर पर ही फेस मास्क बना सकते हैं। आइए जानें कैसे।

जानकारी

किस तरह से मददगार हैं फेस मास्क

फेस मास्क किसी भी तरह के संक्रमण को शरीर में जाने से रोक सकते हैं। जब आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो यह मास्क उसके बैक्टीरिया को आपके मुंह या नाक में जाने से बचा सकता है।

#1

किचन पेपर और टिशू पेपर का इस्तेमाल करके इस तरह बनाएं फेस मास्क

जरुरी चीजें: दो किचन पेपर, एक टिशू पेपर, रबर बैंड, पंचिंग मशीन, पेपर मास्क टेप, कैंची और प्लास्टिक कोट वाली तार। बनाने का तरीका: टिशू पेपर को दोनों किचन पेपर के ऊपर रखकर बीच से काट दें। इसके बाद पेपर की दोनों साइड को हल्का-सा मोड़कर मशीन से दो-दो छेद कर लें। फिर किचन पेपर की तरफ से प्लास्टिक कोट वाली वायर को टेप से चिपका दें। अब छेद वाली दोनों साइडों पर रबड़ बैंड बांध मास्कर तैयार कर लें।

#2

रूमाल का इस्तेमाल करके आसानी से बनाएं फेस मास्क

जरुरी चीजें: एक जेंट्स रूमाल और दो ढीले रबड़ बैंड। बनाने का तरीका: सबसे पहले रूमाल को दो बार मोड़ लें। इसके बाद रूमाल को दोनों तरफ से रबड़ बैंड को एक हाथ की दूरी पर बांध लें। बांधने के बाद रूमाल के दोनों सिरों को मोड़कर एक सिर को दूसरे सिरे के अंदर डाल लें। ऐसा करने के बाद सिरे वाले हिस्से को सूई-धागे से सीलकर अपने फेस मास्क को तैयार कर लें।

#3

कपड़े से फेस मास्क बनाने का तरीका

जरुरी चीजें: तीन फेबरिक कपड़े, दो ढीले रबड़ बैंड, एक पैन, एक कागज, सेफटी पिन और सिलाई मशीन। बनाने का तरीका: कागज पर अपने मुंह के नाप का पैटर्न बना लें, जिससे आपका फेस पूरी तरह से कवर हो सकें। इसके बाद इस पैटर्न को काटकर तीनों फेबरिक कपड़ों को भी उसी आकार का काटकर आपस में एक साथ सील लें और उनके कोनों में रबड़ बैंड रखकर उनको हल्का-सा मोड़ते हुए सिलकर अपना मास्क तैयार कर लें।

फायदे

घर में बने फेस मास्क भी हैं फायदेमंद

विशेषज्ञों के अनुसार, घर में बनें मास्क, सर्जिकल मास्क की तरह काफी हद तक फिल्टर करने की क्षमता रखते हैं। अगर आप भी बाजार में मास्क ढूंढते परेशान हो गए हैं तो आप घर में ही इन मास्क को बनाकर कोरोना वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं। आप किचन पेपर वाले मास्क का इस्तेमाल सिर्फ एक हफ्ते तक कर सकते हैं। वहीं, रूमाल और कपड़े के मास्क का इस्तेमाल हर दो दिन बाद धोकर लंबे समय तक कर सकते हैं।