NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घर पर आसानी से साफ किए जा सकते हैं कंबल, बस इन बातों का रखें ध्यान
    अगली खबर
    घर पर आसानी से साफ किए जा सकते हैं कंबल, बस इन बातों का रखें ध्यान

    घर पर आसानी से साफ किए जा सकते हैं कंबल, बस इन बातों का रखें ध्यान

    लेखन अंजली
    Jan 20, 2021
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    सर्दियों में सिर्फ चादरों की सफाई करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि इस मौसम में कंबलों को भी समय-समय पर धोना बहुत जरूरी है।

    हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अगर आप कंबलों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो आप कई बीमारियों को न्योता दे रहे हैं और इनमें कीटाणु पनपने लगते हैं।

    चलिए फिर जानते हैं कि आप कंबलों को घर पर ही कैसे साफ कर सकते हैं।

    #1

    लेबलिंग दिशा-निर्देशों पर दें ध्यान

    अंग्रेजी की एक कहावत है "प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर" यानी पहले से ही सावधानी बरतना अच्छा होता है।

    इससे हमारा मतलब यह है कि सबसे पहले कंबलों पर लगे लेबल के दिशा-निर्देशों को एक बार अच्छे से जरूर पड़े और उसी के अनुसार कंबल को धोएं।

    दरअसल, निर्देशों में यह लिखा होता है कि कंबल को किस तरह के डिटर्जेंट और पानी से धोना हैं और उन्हें कैसे स्टोर करना है। इनका पालन करने से कंबल अच्छे रहते हैं।

    #2

    कंबल को अकेले वॉशिंग मशीन में धोएं

    बेहतर होगा अगर आप कंबल को सबसे अलग वॉशिंग मशीन में धोने के लिए डालें।

    हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बहुत से लोग कंबल के साथ दूसरे अन्य कपड़ों को भी डिटर्जेंट में धो देते हैं और बाद में मालूम चलता है कि कंबल के रंग छोड़ने की वजह से अन्य कपड़े भी खराब हो गए हैं।

    इसलिए कभी भी कंबल के साथ किसी अन्य कपड़े को न धोएं।

    #3

    अच्छे से सुखाएं

    सर्दियों में कंबल को सुखाने में काफी समय लगता है, इसलिए कंबल को धोने के बाद इसे कम से कम तीन से चार दिन अच्छे से सुखाएं।

    बेहतर होगा अगर आप धूप में कंबल को सुखाते वक्त हमेशा कंबल को उल्टा करके ही सुखाएं।

    इसके अलावा कई बार ऊपर से लगता है कि कंबल अच्छे से सूख गया है, लेकिन मोटा होने के चलते कंबल में नमी बरकरार रहती है, इसलिए कंबल को सुखाते समय इसे समय-समय पर पलटते रहें।

    #4

    ड्राई क्लीनिंग भी है अच्छा विकल्प

    अगर आपको लगता है कि आप घर पर कंबल की सफाई अच्छे से नहीं कर सकते हैं तो आप इसे घर पर साफ न करें।

    कई बार लोग सही तरीका न जानते हुए भी कंबल की सफाई करने लगते हैं जिसके यह चलते अच्छे से साफ नहीं होता है।

    इसलिए अगर आपको नहीं मालूम कि कंबल को कैसे साफ करना है तो ऐसे में आपके लिए ड्राई क्लीनिंग का विकल्प चुनना बेहतर हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    लाइफस्टाइल

    मध्य प्रदेश की ये जगहें हैं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, एक बार घूमने जरूर जाएं मध्य प्रदेश
    एक्वेरियम से जुड़े इन भ्रमों को सच मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई लाइफस्टाइल
    लंबे समय तक बरकरार रहेगी स्वेटर की चमक, बस अपनाएं ये खास टिप्स लाइफस्टाइल
    मकर संक्रांति के मौके पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट बाजरे की खिचड़ी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025