NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जानिए क्यों होती है विटामिन-बी 12 की कमी, क्या हैं इसके लक्षण और उपचार
    लाइफस्टाइल

    जानिए क्यों होती है विटामिन-बी 12 की कमी, क्या हैं इसके लक्षण और उपचार

    जानिए क्यों होती है विटामिन-बी 12 की कमी, क्या हैं इसके लक्षण और उपचार
    लेखन अंजली
    Oct 25, 2020, 01:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जानिए क्यों होती है विटामिन-बी 12 की कमी, क्या हैं इसके लक्षण और उपचार

    शरीर एक मशीन की भांति काम करता है और इसे सही प्रकार से चलाने और स्वस्थ रखने के लिए बहुत से पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन पोषक तत्वों में कई प्रकार के विटामिन्स भी शामिल होते हैं, जिनकी कमी कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकती है। इन्हीं विटामिन्स में से एक है विटामिन-बी 12, जिसकी कमी स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित कर सकती है। चलिए फिर आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    विटामिन-बी 12 की कमी के कारण

    शरीर में विटामिन-बी 12 को अवशोषित करने के लिए इंट्रिन्सिक फैक्टर की बहुत जरूरत होती है और अगर शरीर में इसके निर्माण से जुड़ी कोई भी गड़बड़ी होती है तो इसके कारण विटामिन-बी 12 की कमी भी होने लगती है। पेट से जुड़ी समस्याओं, परनीसियस एनीमिया, पेट की सर्जरी और बढ़ती उम्र आदि से इंट्रिन्सिक फैक्टर प्रभावित होता है और विटामिन-बी 12 की कमी होने की संभावना बनी रहती है।

    विटामिन-बी 12 की कमी के लक्षण

    विटामिन-बी 12 की कमी के लक्षण आसानी से सामने दिखाई देने वाले हैं और जब इसकी कमी होती है तो शरीर में सामान्य से अलग और बड़ी लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होना शुरू हो जाता है। इसके अलावा जल्द थक जाना, हमेशा कमजोरी महसूस होना, भूख न लगना, वजन में कमी, हाथ और पैरों में सुन्नपन, चक्कर आना, धड़कनें तेज होना और चोट लगने पर आसानी से खून आ जाना आदि भी इसकी कमी के लक्षण होते हैं।

    विटामिन-बी 12 की कमी से बचने के उपाय

    1) अपनी डाइट में अधिक से अधिक विटामिन-बी 12 से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना सुनिश्चित करें। 2) समय-समय पर अपने खून की जांच कराते रहें, ताकि समय रहते आपको विटामिन-बी 12 की कमी का पता लग सकें। 3) दूध, दही और चीज आदि में विटामिन-बी 12 की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इनका सेवन भरपूर मात्रा में करें। 4) विटामिन-बी 12 के सप्लीमेंट्स भी इसकी कमी से बचाव करने में मदद कर सकते हैं।

    विटामिन-बी 12 के फायदे

    अगर आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-बी 12 है तो इससे आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के लिए इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है और इनकी कार्यक्षमता बेहतर होती है। इसके अतिरिक्त यह हृदय रोग से दूरी बनाए रखने में भी सहायक होती है। बात अगर इसके मानसिक फायदों की करें तो यह दिमाग को शांत और तनाव से निजात दिलाने में सहायक हो सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    इन एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से पूरे शरीर को मिलता है फायदा, जानिए करने का तरीका लाइफस्टाइल
    पोटेशियम और फाइबर का अच्छा स्त्रोत है मूली, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
    ये शारीरिक संकेत मिले तो समझ जाएं कि आप नहीं है स्वस्थ लाइफस्टाइल
    46 की उम्र में भी खुद को इस तरह फिट रखती हैं करिश्मा कपूर बॉलीवुड समाचार

    लाइफस्टाइल

    बालों पर तेल लगाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, स्वस्थ रहेंगे बाल बालों की समस्या
    ये हैं दुनिया की सबसे ठंडी जगहें, जानिए कितना रहता है तापमान लाइफस्टाइल
    अपने कुत्ते को प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
    स्टाइल से जुड़ी इन सामान्य गलतियों को करने से बचें पुरुष, दिखेंगे स्टाइलिश लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023