Page Loader
घर पर ऐसे बनाएं मैंगो कलाकंद, खाने वाले नहीं भूल पाएंगे स्वाद

घर पर ऐसे बनाएं मैंगो कलाकंद, खाने वाले नहीं भूल पाएंगे स्वाद

लेखन अंजली
Jun 26, 2020
03:47 pm

क्या है खबर?

इस समय आम का सीजन चल रहा है तो ऐसे में नई-नई रेसिपी न ट्राई की जाएं, ऐसा कैसे हो सकता है। इसलिए आज हम आपको फलों का राजा कहे जाने वाले आम की ऐसी स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बेहद पसंद आएगी। हम बात कर रहे हैं मैंगो कलाकंद की जिसको आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइये जानते हैं मैंगो कलाकंद की रेसिपी।

सामग्रियां

मैंगो कलाकंद बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

1) एक लीटर दूध 2) तीन चम्मच देसी घी 3) आधा कप चीनी 4) एक चम्मच नींबू का रस 5) आधा चम्मच केसर 6) दो कप आम का गूदा 7) दो चम्मच इलायची का पाउडर 8) आधा कप काजू 9) आधा कप किशमिश 10) चार बादाम 11) पांच पिस्ता नोट: आप चाहें तो इस रेसिपी की सामग्रियों को अपने अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं जैसे चीनी की मात्रा या अपनी पसंदीदा ग्रानिश सामग्रियों का इस्तेमाल आदि।

स्टेप-1

स्वादिष्ट मैंगो कलाकंद बनाने की ऐसे करें शुरूआत

सबसे पहले दूध को उबाल लीजिए। इसके बाद उसमें नींबू के रस को डालिए, ताकि दूध फट जाए। फिर फटे दूध को चाय छलनी की मदद से अच्छे से छानकर और पानी को अलग करके पनीर को एक प्लेट में रख दें। अब मध्यम आंच पर एक कढ़ाई में आम और चीनी को डालकर तब तक पकाएं जब तक यह अच्छे से मिक्स न हो जाएं। इसके बाद इसमें पनीर को डालें और लगातार गाढ़ा होने तक चलाते रहें।

स्टेप-2

इस तरह दें मैंगो कलाकंद को अंतिम रूप

थोड़ी देर बाद कढ़ाही में बादाम और पिस्ता को भी डालकर अच्छे से मिला लीजिए। जब मिश्रण एकदम गाढ़ा हो जाएं तो गैस बंद करके उसमें इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए। अब एक थाली को घी से चिकना करें और इसमें मिश्रण को डाल कर अच्छे से फैला कर कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। इसके बाद काजू और किशमिश को ऊपर से गार्निश कर दीजिए। लाजवाब मैंगो कलाकंद बनकर तैयार है। अब इसे परोसें।

फायदे़

मैंगो कलाकंद का सेवन सेहत के लिए है फायदेमंद

मैंगो कलाकंद बनाने के लिए मुख्य तौर पर आम का इस्तेमाल किया गया है जो कई पोषक गुणों से समृद्ध होता है। साफ शब्दों में कह जाए तो आम के कई फायदे होते हैं, जैसे यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड शुगर लेवल बरकरार रखने और हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए आम की कोई भी रेसिपी न सिर्फ आपके जायके बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है।