NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से पूरे शरीर को मिलता है फायदा, जानिए करने का तरीका
    इन एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से पूरे शरीर को मिलता है फायदा, जानिए करने का तरीका
    लाइफस्टाइल

    इन एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से पूरे शरीर को मिलता है फायदा, जानिए करने का तरीका

    लेखन अंजली
    October 24, 2020 | 12:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इन एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से पूरे शरीर को मिलता है फायदा, जानिए करने का तरीका

    बहुत से लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि उनके लिए किस एक्सरसाइज का अभ्यास करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है और इस वजह से वे कई बार गलत एक्सरसाइज तक बैठते हैं। इस गलती के कारण कई बार उन्हें चोट भी लग जाती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नियमित अभ्यास पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

    पुश-अप्स

    पुश-अप्स एक आसान एक्सरसाइज है। इसमें शरीर का पूरा भार हथेलियों और पैरों के पंजों पर होता है, लेकिन इससे फायदा पूरे शरीर को मिलता है। पुश-अप्स मांसपेशियों, ट्राइसेप्स और कंधों को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर की ताकत बढ़ाने में भी मदद करते हैं। थोड़े बदलाव के साथ आप विभिन्न प्रकार के पुश अप्स आजमा सकते हैं और स्टैंडर्ड, मॉडिफाइड और नैरो आदि पुश-अप्स को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

    प्लैंक

    प्लैंक एक खास तरह की ऑर्म वाली एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए उल्टे होकर अपनी टांगे पीछे की तरफ सीधी रखनी होती हैं और बाजुओं के सहारे अपने शरीर का वजन संभालना होता है। इस एक्सरसाइज का प्रभाव पूरे शरीर पर देखने को मिलता है और इसकी मदद से शरीर की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि इस एक्सरसाइज को करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

    कोर ट्रेनिंग

    इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेटकर अपने दोनों पैरों को मोड़ लें। इसके बाद अपने दाहिने पैर को ऊपर की तरफ उठाएं। आपको पैरों को 90 डिग्री में मोड़ना है। इसके बाद अपने दाहिने हाथ को घुटने पर रखिए और पैरों को उठाने के बाद अपने हाथों से उन्हें पीछे की तरफ ढकेलिए। नियमित तौर पर इस एक्सरसाइज को करने से पूरे शरीर को फायदा पहुंचता है।

    स्क्वाट

    शरीर को लचीला और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिहाज से स्क्वाट्स के अनेक फायदे हैं और यह एक्सरसाइज आपको फिट एंड फाइन रखने में कारगर है। स्क्वाट केवल पैरों के लिए ही नहीं, बल्कि आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह आपकी फिजिक को इंप्रेसिव बनाती है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म स्तर को बढ़ाकर शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को बर्न करने में भी मदद करती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    पोटेशियम और फाइबर का अच्छा स्त्रोत है मूली, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
    ये शारीरिक संकेत मिले तो समझ जाएं कि आप नहीं है स्वस्थ लाइफस्टाइल
    46 की उम्र में भी खुद को इस तरह फिट रखती हैं करिश्मा कपूर बॉलीवुड समाचार
    आखिर क्यों आते हैं खर्राटे और कैसे पाया जाए इससे छुटकारा? प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    लाइफस्टाइल

    ये हैं दुनिया की सबसे ठंडी जगहें, जानिए कितना रहता है तापमान लाइफस्टाइल
    अपने कुत्ते को प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
    स्टाइल से जुड़ी इन सामान्य गलतियों को करने से बचें पुरुष, दिखेंगे स्टाइलिश लाइफस्टाइल
    एक हफ्ते में कितने अंडे खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है? स्वास्थ्य
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023