NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फेस के लिए बेस्ट हैं चॉकलेट के बने ये चार मास्क, जानें बनाने का तरीका
    अगली खबर
    फेस के लिए बेस्ट हैं चॉकलेट के बने ये चार मास्क, जानें बनाने का तरीका

    फेस के लिए बेस्ट हैं चॉकलेट के बने ये चार मास्क, जानें बनाने का तरीका

    लेखन अंजली
    Jul 07, 2020
    06:02 pm

    क्या है खबर?

    खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए कई लोग न जाने कितने तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं फिर भी उनको मनचाहा निखार नहीं मिल पाता है।

    लेकिन चॉकलेट से बनने वाले फेस मास्क का इस्तेमाल करके आप स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं। जी हां खाने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए चॉकलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    आइये चॉकलेट के फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं।

    #1

    लश चॉकलेट फेस मास्क

    सामग्री: एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर, एक चुटकी दालचीनी पाउडर और एक बड़ा चम्मच शहद।

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: एक कटोरी में सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट अगर ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें थोड़ा और शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर पेस्ट को 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। अंत में त्वचा को ठंडे पानी से धो लें।

    #2

    डार्क चॉकलेट फेस मास्क

    सामग्री: दो डार्क चॉकलेट बार (जो कम से कम 70% डार्क हो), दो तिहाई कप दूध, एक चम्मच समुद्री नमक और तीन चम्मच ब्राउन शुगर।

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरे में चॉकलेट बार को पिघला लें। फिर उसमें नमक, चीनी और दूध को मिलाएं। मिश्रण ठंडा होने के बाद अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।

    #3

    मिल्क चॉकलेट फेस मास्क

    सामग्री: 50 ग्राम पिघली हुई मिल्क चॉकलेट, एक केला, एक कप स्ट्रॉबेरी, एक कप कटा हुआ तरबूज।

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले सभी फलों और चॉकलेट को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें। अब इस चॉकलेट फेस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी और माइल्ड फेस वॉश से त्वचा को धो लें।

    #4

    चॉकलेट पील ऑफ फेस मास्क

    सामग्री: दो चम्मच कोको पाउडर (जो मीठा न हो), एक चम्मच शहद और दो चम्मच सफेद या भूरी चीनी (पीसी हुई)।

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सभी सामग्रियों को एक कटोरी में डालकर अच्छे मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धीरे-धीरे निकालें। अगर फेस मास्क निकालते वक्त दर्द महसूस हो तो उसे थोड़े पानी के साथ धीरे-धीरे मालिश करके निकाला जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    त्वचा की देखभाल
    घरेलू नुस्खे

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    लाइफस्टाइल

    हेल्दी एक्सपेरिमेंट के तौर पर घर पर बनाएं सोया बर्गर, बच्चे हो जाएंगे खुश रेसिपी
    बालों को स्वस्थ और लंबा करने में मददगार है दही, इन तरीकों से करें इसका इस्तेमाल बालों की समस्या
    स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है कसूरी मेथी, इन बीमारियों से दिलाएगी आपको छुटकारा स्वास्थ्य
    आपके कई कामों को आसान बना देंगे काली मिर्च से जुड़े ये हैक्स, जानिये कैसे लाइफ हैक्स

    त्वचा की देखभाल

    दही के इस्तेमाल से चांद सी चमकेगी आपकी त्वचा, जानिये लगाने का तरीका स्वास्थ्य
    काले होंठों को गुलाबी और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय लाइफस्टाइल
    अभिनेत्रियों की तरह चमकती त्वचा पाने के लिए करें इन पांच फेस पैक का इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल लाइफस्टाइल

    घरेलू नुस्खे

    त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए मुल्तानी मिट्टी के पांच फेसपैक, जानिए बनाने का तरीका लाइफस्टाइल
    इन टिप्स की मदद से अपने घर के फर्नीचर की बढ़ाए उम्र, हमेशा दिखेगा नए जैसा लाइफस्टाइल
    गले के इंफेक्शन से हैं परेशान तो तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय स्वास्थ्य
    स्वस्थ त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं नींबू के चार फेसपैक, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025