NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंतों की सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
    अगली खबर
    आंतों की सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
    आंतों की सूजन दूर करने के तरीके

    आंतों की सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

    लेखन अंजली
    Oct 13, 2021
    12:30 pm

    क्या है खबर?

    आंतें पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती हैं और अगर ये ठीक से काम न करें तो कई बीमारियां हो सकती हैं।

    आंतों के ठीक से काम न करने का एक कारण इनमें सूजन हो सकती है।

    सामान्य तौर पर 15 से 30 साल की उम्र के बीच में इस समस्या के होने की संभावना अधिक होती है।

    आइए आज कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जो आंतों की सूजन को दूर करने में सहायक हैं।

    #1

    एलोेवेरा का सेवन करें

    एलोवेरा का सेवन आंतों की सूजन को दूर करने में मदद कर सकता है।

    एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले) गुण मौजूद होता है जो आंतों की सूजन को दूर करने में मदद कर सकता है।

    एलोवेरा जेल या जूस का सेवन आंतों की सूजन से राहत दिला सकता है।

    हालांकि दस्त आदि की स्थिति में इसका सेवन नहीं करना चाहिए और आंतों की सूजन को दूर करने से पहले डॉक्टरी सलाह लें।

    #2

    लहसुन का सेवन करें

    आंतों की सूजन के उपचार के लिए लहसुन का सेवन भी लाभदायक है। इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो आंतों की सूजन की समस्या के जोखिमों को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

    इसलिए इस समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

    बेहतर होगा कि ऐसे लोग रोजाना सुबह लहसुन की कलियों का सेवन करें।

    #3

    हल्दी है प्रभावी

    हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के साथ-साथ करक्यूमिन (Curcumin) नामक खास तत्व मौजूद होता है जो आंतों की सूजन के उपचार में मदद कर सकता है।

    समस्या से राहत के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और फिर इसे उबाल लें। जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसका सेवन करें।

    यकीनन इससे आंतों की सूजन की समस्या से काफी राहत मिल सकती है।

    #4

    जौ के पानी का सेवन

    जौ भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होते हैं और किसी भी तरह की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक-दो चम्मच जौ के दानों को पानी में डालकर इसे तब तक उबालें, जब तक पानी का रंग भूरा न हो जाएं। अब इस पानी को ठंडा करके पी जाएं।

    आंतों की सूजन कम करने के लिए जौ के पानी का सेवन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श जरूर लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    घरेलू नुस्खे

    ताज़ा खबरें

    RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़, 7 की मौत  बेंगलुरु
    क्या होते हैं डायमंड कट अलॉय व्हील्स? जानिए इनके फायदे और नुकसान  कार
    इन छोटी-छोटी गलतियों से बर्बाद हो सकता है आपका वित्तीय भविष्य पर्सनल फाइनेंस
    जनगणना को लेकर इंतजार खत्म, 1 मार्च 2027 से जाति के साथ होगी गिनती जनगणना

    लाइफस्टाइल

    केटलबेल से एक्सरसाइज करते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा भरपूर फायदा फिटनेस टिप्स
    रसोई और बाथरूम के स्टील के नल से जंग हटाने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके घरेलू नुस्खे
    बर्तनों में लग जाए फंगस तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, मिलेगा छुटकारा घरेलू नुस्खे
    स्वास्थ्य के लिए मुसीबत बन सकती है जरूरत से ज्यादा प्रोटीन, हो सकती हैं ये समस्याएं लाइफस्टाइल

    घरेलू नुस्खे

    कालीन पर हेयर डाई लग जाए तो इसे छुड़ाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    हाथ और पैर की उंगलियों का कालापन दूर करने में सक्षम हैं ये घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    रूखे और फटे गालों की समस्या है तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत लाइफस्टाइल
    थाइज में दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025