नेल आर्ट से कुछ इस तरह निखारें नाखूनों के साथ-साथ हाथों की खूबसूरती
क्या है खबर?
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में नाखूनों की अहम भूमिका होती है। अगर नाखूनों पर आकर्षक नेल आर्ट बने हो ताे फिर कहने ही क्या।
हाथों और पैरों को आकर्षक बनाने के लिए लड़कियां ड्रेस के कलर से मैच करते हुए नेल आर्ट बनवा रही हैं। इससे नाखूनों को नया लुक मिलता है।
आज हम आपको ऐसे ही नेल्स आर्ट जिकजेक, मार्बल, स्ट्रिप, पोल्का डाॅट आदि आर्ट बनाने की जानकारी देंगे। तो आइए जानें नेल्स आर्ट बनाने की टिप्स।
जानकारी
नेल आर्ट बनाने से पहले जानें जरूरी बातें
नाखूनों पर आर्ट बनाने से पहले पुरानी नेल पाॅलिश हटा दें। फिर हाथों को थोड़ी देर के लिए हल्के गर्म पानी में डालें।
अब नाखूनों को ट्रिम करें और सही शेप दें। नेल्स शेप सही होने पर नेल आर्ट ज्यादा खूबसूरत दिखाई देंगी।
नाखूनों पर नेल आर्ट्स के डिजाइन बनाने के लिए नेल्स पेंट करें। फिर बेस कोट लगाने के बाद सूखने दें और नेल्स के आपपास लगे कलर को हटाएं।
अब नेल्स पर कोई भी आर्ट बना सकते हैं।
#1
जिकजेक नेल आर्ट
नेल्स खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के आर्ट बनाएं जाते हैं। जिनमें से जिकजेक भी एक आर्ट है। इसे बनाना काफी आसान है।
इसे बनाने के लिए पहले सभी नाखूनों पर एक पेंट लगाएं। इसके सूखने के बाद नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट सेलो टेप चिपकाएं और उसके बाद दूसरे रंग की पेंट लगाएं।
इसे थोड़ी देर सूखने पर देखेंगे कि नेल्स पर परफेक्ट जिकजेक बन गये हैं। इस तरह मनपसंद जिकजेक डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं।
#2
स्ट्रिप नेल आर्ट
स्ट्रिप नेल आर्ट देखने में ही काफी खूबसूरत है। इस आर्ट को देखते ही अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इसे कैसे क्रिएट किया गया है।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले नेल्स पर लाइट कलर का पेंट करें। फिर पेंट सूखने के बाद नेल्स को अधिक आकर्षक बनाने के लिए दो अलग-अलग कलर की पेंट लगाएं।
ऊपर फोटो में दिए अनुसार एक-एक उंगली के ऊपर पेंट के बाद जाली की सहायता से आर्ट बनाएं।
#3
पोल्का डाॅट आर्ट
पोल्का डाॅट नेल आर्ट जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है। इसका फैशन कपड़ों और फुटवियर में कम हो गया हैं। लेकिन नेल आर्ट में पोल्का डाॅट लुक लड़कियों की पहली पसंद हैं।
इसे बनाने के लिए पहले नेल्स पर पेंट करें। फिर सूखने के बाद बाॅब पिन, पेंसिल, पेन आदि की मदद से डाॅट बनाएं।
यह डिजाइन कुछ ही टाइम में बनाया जा सकता है। ध्यान रखें कि छोटे नाखूनों पर बड़े आकार के डाॅट न बनाएं।
#4
वाटर मार्बल नेल आर्ट
वाटर मार्बल नेल आर्ट सबसे खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। इन्हें तैयार करने में थोड़ा समय लगता है।
इसे बनाने के लिए प्लास्टिक कवर की मदद लें। ऊपर फोटो में दिए अनुसार पहले नेल्स पर पेंट लगाएं और फिर प्लास्टिक कवर को क्रंच करें।
फिर दूसरे कलर का कोट लगाएं और क्रंच किए हुए प्लास्टिक कवर को हल्के हाथों से नेल पेंट के ऊपर लगाएं। इस तरह आप वाटर मार्बल आर्ट बना सकती हैं।