बिना वजन उठाए अपनी बाजूओं को ऐसे बनाएं मजबूत
क्या है खबर?
मोटापा एक ऐसी समस्या है जो अपना शिकार सिर्फ पेट को ही नहीं बल्कि शरीर के किसी भी हिस्से को बना सकती है जैसे बाजूएं।
जिस तरह आप पेट का फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लिया जाता है ठीक उसी बाजूओं का फैट कम करने और उनको टोन अप करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लिया जा सकता है।
अगर आपकी बाजूओं में फैट बढ़ा हुआ है तो आप इन एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं।
#1
आर्म सर्किल
इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाइए फिर अपने हाथों को जितना संभव हो उतना स्ट्रेच कर लें। अब धीरे-धीरे हाथों को गोल-गोल घुमाएं।
ध्यान रखें कि एक्सरसाइज के दौरान आपके हाथ एकदम सीधे होने चाहिए। आप किसी भी दिशा में अपने हाथों को घुमा सकते हैं।
इस एक्सरसाइज में आपको 30 सेकेंड तक अपने हाथों को घूमाना होगा। यकीनन इस एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से आपको काफी फायदा होगा।
#2
ट्राइसेप डिप्स
यह एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी बाजूओं बल्कि पीठ के लिए भी असरकारक साबित होती है।
इसके अभ्यास के लिए आपको अपनी पीठ के बल बैठना होगा। इसके बाद पैरों को फैलाएं और हाथों के बल जैसे पुशअप किए जाते हैं वैसा करें।
इस एक्सरसाइज के दौरान आपको 30 सेकेंड तक एक अवस्था में रहना होगा। यह एक्सरसाइज आसान नहीं है लेकिन अगर आप इसका रोजाना अभ्यास करेंगे तो आपके हाथों का फैट छूमंतर हो जाएगा।
#3
सिंगल चेस्ट प्रेस प्लस
इस एक्सरसाइज का अभ्यास करना काफी आसान है और इसका असर भी बहुत जल्दी दिखाई देता है।
बस इसके अभ्यास के लिए अपने दोनों हाथों को ऐसे जोड़े जैसे पूजा करने के दौरान जोड़ा जाता है इसके बाद आपको अपनी दोनों कोनियों को भी जोड़ना होगा। फिर अपने हाथों को इसी मूद्रा में सीने से ऊपर की ओर उठाएं। इस अवस्था में 30 सेकेंड रहें और फिर से इसे दोहराएं।
#4
पुशअप्स
पुशअप्स भी काफी असरदार एक्सरसाइज है जिसका नियमित अभ्यास कई फायदे देने में मदद कर सकती है।
इसके अभ्यास के लिए आपको जमीन पर पेट के बल लेटना होगा और हाथों की मदद से अपनी पूरी बॉडी का भार उठाना होगा।
यह एक्सरसाइज भी आसान नहीं होती है। लेकिन यह न केवल हाथों के फैट को बल्कि पूरी बॉडी के अलग-अलग हिस्से में जमा फैट को बर्न कर सकती है।