लॉकडाउन के दौरान अपने कुत्ते को रोजाना ऐसे करवाएं एक्सरसाइज, रहेंगे फिट एंड फाइन
क्या है खबर?
इंसानो की तरह ही पालतू जानवरों को भी फिट एंड फाइन रखने में एक्सरसाइज बेहद मददगार साबित हो सकती है।
अगर आपके पास पालतू कुत्ता है तो उसको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करवाना सुनिश्चित करें, इससे उसके शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
आजकल लॉकडाउन चल रहा है तो आप उनको घूमने बाहर भी नहीं ले जा सकते। ऐसे में उन्हें घर पर ही एक्सरसाइज करवाएं।
आइए जानें कि आप अपने कुत्ते को कौन सी एक्सरसाइज करवा सकते हैं।
#1
लुका-छुप्पी
अगर आपके कुत्ते की कोई पसंदीदा वस्तु है तो आप उसका इस्तेमाल करके भी अपने कुत्ते को एक्सरसाइज करवा सकते हैं।
यानी अपने कुत्ते की कोई पसंदीदा वस्तु या उसकी पसंद का कुछ खाने का समान किसी बंद अलमारी या फिर बिस्तर के नीचे छुपा दें। फिर अपने कुत्ते से कहें कि वह उसे ढूंढे।
अपनी मनपसंद वस्तु को ढूढंने के लिए वह अपनी जान लगा देगा, जिससे उसकी अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाएगी।
जानकारी
टहलाना
यह आपके कुत्ते के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज है। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से यह मुश्किल है, क्योंकि आप अपने कुत्ते को किसी पार्क या गाली में नहीं घूमा सकते। लेकिन आप अपने कुत्ते को छत या बालकनी में कुछ चक्कर लगवा सकते हैं।
#3
दौड़ाना
कुत्तों के लिए दौड़ने से अच्छी और कोई एक्सरसाइज हो ही नहीं सकती है, क्योंकि इससे उनका हृदय और मासपेशियां स्वस्थ्य बनी रहती हैं।
इस एक्सरसाइज को तो आप घर में भी अपने कुत्ते से करवा सकते हैं। अगर आपको घर में ट्रेडमिल है तो उसकी मदद से दिन में एक समय अपने कुत्ते को उसके जरिए दौड़ाएं।
अगर आपके पास ट्रेडमिल नहीं है तो आप घर की सीढियों पर उसे ऊपर-नीचे दौड़ा सकते हैं।
#4
स्वीमिंग
हम जानते हैं कि लॉकडाउन की वजह से अपने कुत्ते को यह एक्सरसाइज करवाना मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है।
हमारा मतलब है कि आप अपने कुत्ते को घर पर ही स्वीमिंग करवा सकते हैं। जैसे अगर आपके घर में बड़ा टब है तो उसमें पानी भरकर आप अपने कुत्ते को स्वामिंग करवा सकते हैं।
इससे कुत्ते की बॉडी मसल्स टोन हो जाती हैं और हृदय भी अच्छे से काम करने लगता है।