दिवाली मनाने के लिए भारत की इन 5 जगहों का चुनें रुख, मजा हो जाएगा दोगुना
क्या है खबर?
दिवाली के दौरान बाजार, गलियां और मोहल्ले दीयों, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठते हैं। ऐसे में अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ दिवाली मनाने के लिए कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जो आपके सफर को यादगार बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि दिवाली मनाने के लिए भारत की किन-किन जगहों का रुख किया जा सकता है।
#1
उदयपुर
उदयपुर को 'झीलों का शहर' भी कहा जाता है और यह राजस्थान में स्थित है। यहां दिवाली मनाने पर आपको किलों और महलों से लेकर झीलों तक, सबकुछ देखने को मिलेगा।
दिवाली पर यहां आतिशबाजी और रोशनी से जगमगाता है। इसके अलावा यहां आप जगदीश मंदिर, सहेलियों की बाड़ी, सिटी पैलेस, फतेह सागर झील, सहेलियों की बाड़ी, सज्जनगढ़ महल, गुलाब बाग और ओढ़न झील जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।
#2
वाराणसी
उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी हिंदू धर्म के सबसे पुराने शहरों में से एक है और यहां दिवाली पर बहुत भव्य तरीके से मनाई जाती है। इस दौरान गंगा के घाटों पर दीप जलाए जाते हैं, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।
इसके साथ ही यहां पर कई धार्मिक अनुष्ठान भी होते हैं। अगर आप आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो वाराणसी आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है।
#3
अयोध्या
दिवाली के बारे में बात करते समय सबसे पहले जो जगह दिमाग में आती है, वह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या है। इस अवसर पर हस्तनिर्मित आभूषणों, रोशनी और रंगीन कागज के इस्तेमाल से शहर को बेहतरीन रूप से सजाया जाता है।
इसके अलावा भारत के विभिन्न हिस्सों से लोग सरयू नदी के तट पर इकट्ठा होते हैं और लालटेन जलाते हैं। साथ ही महिलाएं दीये जलाती हैं और उन्हें एक सुंदर समारोह में नदी तक ले जाती हैं।
#4
अमृतसर
अमृतसर पंजाब का एक प्रमुख शहर है, जो अपने स्वर्ण मंदिर के लिए मशहूर है। यह जगह दिवाली के दौरान काफी सुंदर लगती है, क्योंकि इस दौरान स्वर्ण मंदिर को खूबसूरत रोशनी से सजाया जाता है।
यहां आप सिख धर्म के पवित्र स्थल 'स्वर्ण मंदिर' के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के जलियावाला बाग का भी रूख कर सकते हैं।
यहां की पारंपरिक लंगर सेवा भी आपको काफी पसंद आएगी।
#5
चिकमगलूर
चिकमगलूर बेंगलुरु के पास एक शानदार हिल स्टेशन है, जहां आपको एक बार घूमकर जरूर आना चाहिए। यह कॉफी, ऐतिहासिक स्थलों, वन्य जीवन के अनुभव, हरियाली, प्राकृति नजारों और रोमांच का सही संतुलन प्रदान करता है, इसलिए यह काफी लोकप्रिय है।
समुद्र तल से 3,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गंतव्य पर आप झारी झरना, कलहट्टी झरना, हेब्बे झरना, होरानाडु मंदिर, यागाची बांध, भद्रा नदी, भद्रा वन्यजीव अभयारण्य और केम्मनगुंडी चोटी पर घूम सकते हैं।