NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कर्ली बालों वाली लड़कियों को भूल से भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां
    अगली खबर
    कर्ली बालों वाली लड़कियों को भूल से भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

    कर्ली बालों वाली लड़कियों को भूल से भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

    लेखन अंजली
    Oct 04, 2020
    05:36 pm

    क्या है खबर?

    कई बार लड़कियों को लगता है कि कर्ली बालों वाली लड़कियां वास्तव में बेहद खुशनसीब होती हैं क्योंकि उनका लुक अच्छा लगता है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है और कर्ली बालों वाली लड़कियों को अपने बालों का अतिरिक्त ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

    अगर वे अपने बालों की देखभाल में कोताही बरतती हैं तो उनके बाल काफी अजीब लगने लगते हैं।

    चलिए फिर जानते हैं कि कर्ली बालों वाली लड़कियों को किन गलतियों से बचना चाहिए।

    #1

    बार-बार बाल धोना

    कर्ली बाल जल्दी अव्यवस्थित हो जाते हैं और ऐसे में लड़कियां उन्हें जल्दी-जल्दी धोने लगती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनके बाल अच्छे लगेंगे। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता।

    दरअसल, बालों को बार-बार धोने से उनका प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है और वे बहुत अधिक रूखे हो जाते हैं। वहीं कर्ली बाल तो बार-बार धोने पर झाड़ू जैसे नजर आने लगते हैं। इसलिए अगर आपके बाल कर्ली हैं तो आप यह गलती न करें।

    #2

    तौलिए से बालों को जोर से रगड़ना

    यह भी एक बड़ी गलती है जो कर्ली बालों वाली लड़कियां अनजाने में कर बैठती हैं और यह गलती उनके बालों को काफी नुकसान पहुंचाती है।

    दरअसल, बालों को जोर-जोर से तौलिए से रगड़ने से उन्हें बेहद नुकसान पहुंचता है और वे बेजान हो जाते हैं।

    बेहतर होगा कि आप बालों को धोने के बाद किसी तौलिए या टी-शर्ट की मदद से ढक लें। आपको कभी भी बालों को रगड़ना नहीं चाहिए।

    #3

    गलत कंघी का इस्तेमाल

    कर्ली बालों वाली लड़कियों के लिए यह जरूरी है कि वे अपने बालों की देखभाल करते समय हर बात का ध्यान रखें।

    उदाहरण के लिए आप बालों को संवारने के लिए किस कंघी का इस्तेमाल कर रही हैं, यह भी काफी अहम है। कई बार महिलाएं ब्रश या पतले ब्रिसल्स वाली कंघी इस्तेमाल कर लेती हैं जो कि गलत है।

    बेहतर होगा कि आप शॉवर के ठीक बाद सीरम लगाते समय अपनी उंगलियों से ही बालों को सुलझाएं।

    #4

    कंडीशनर की सही मात्रा

    बाल चाहें कर्ली हो या फिर किसी अन्य प्रकार के, कंडीशनर हेयर केयर रूटीन का एक अहम हिस्सा होता है, लेकिन कर्ली बालों वाली महिलाओं को इसकी अपेक्षाकृत अधिक जरूरत पड़ती है।

    अगर आपके बाल सूखने के बाद बेहद रूखे लगते हैं तो यह संकेत है कि आप पर्याप्त कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं।

    बेहतर रहेगा अगर आप अपने बालों के लिए एक डीप कंडीशनिंग फॉर्मूला आजमाएं क्योंकि इससे बालों का झड़ना और उलझना कम हो जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    बालों की समस्या

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर

    लाइफस्टाइल

    इन टिप्स को फॉलो कर गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल स्वास्थ्य
    सुबह या शाम: वजन घटाने के लिए किस समय एक्सरसाइज करना है फायदेमंद? स्वास्थ्य
    आपका बच्चा अच्छे से सो नहीं पा रहा है तो अपनाएं ये टिप्स स्वास्थ्य
    बाइक या स्कूटी चलाने के दौरान अपने बालों को ऐसे रखें सुरक्षित बालों की समस्या

    बालों की समस्या

    लंबे बालों की ख्वाहिश रखने वाली लड़कियां जरूर अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्दी बढ़ेंगे बाल लाइफस्टाइल
    बिना पार्लर जाए घर पर ही इन आसान तरीकों से करें हेयर स्पा, जानें फायदे लाइफस्टाइल
    सर्दियों में शादी से पहले दुल्हन के लिए खास टिप्स स्वास्थ्य
    बालों को बढ़ाने के लिए चावल के पानी का करें इस्तेमाल, जल्द होगा फायदा लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025