Page Loader
मानसून के दौरान न खाएं ये चीजें, स्वास्थ्य को पहुंचा सकती हैं नुकसान
मानसून में न खाएं ये चीजें

मानसून के दौरान न खाएं ये चीजें, स्वास्थ्य को पहुंचा सकती हैं नुकसान

लेखन अंजली
Jun 25, 2025
02:57 pm

क्या है खबर?

मानसून के दौरान वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जो कई तरह के कीटाणुओं को पनपने का मौका देती है। ऐसे में अगर हम खान-पान की चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं तो हम डायरिया, पेचिश, हेपेटाइटिस ए, टाइफाइड बुखार, लिस्टेरियोसिस और सैल्मोनेलोसिस जैसी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन मानसून के दौरान आपको नहीं करना चाहिए।

#1

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और हरी मिर्च आदि मानसून के दौरान खाने के लिए सुरक्षित नहीं मानी जाती हैं। दरअसल, इस मौसम में ऐसी सब्जियों में कीड़े लगने की संभावना अधिक होती है, जिससे भोजन में बैक्टीरिया फैल सकते हैं। इसके अलावा, ऐसी सब्जियों को काटकर रखने से भी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए मानसून के दौरान पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से पहले उन्हें अच्छे से धोएं।

#2

स्ट्रीट फड

मानसून के दौरान स्ट्रीट फड का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए समस्या बन सकता है। इसका कारण है कि इस मौसम में खुले स्थानों पर खाने की चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना काफी मुश्किल होता है। साथ ही इस मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखना भी मुश्किल होता है, जिससे खाने की चीजों में कीटाणु और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसलिए मानसून के दौरान स्ट्रीट फूड खाने से बचना चाहिए।

#3

दूध से बने उत्पाद

मानसून में दूध, दही, पनीर और मक्खन जैसे उत्पादों का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसका कारण है कि इस मौसम में इन उत्पादों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा अधिक होता है, जो कई तरह की पेट की समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा मानसून में दूध और अन्य उत्पादों की गुणवत्ता में भी कमी आ जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप मानसून के दौरान इनसे दूर रहें।

#4

कटे हुए फल

मानसून में कटे हुए फल खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इस मौसम में ऐसे फलों पर कीटाणु जल्दी ही पनपने लगते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा मानसून में कटे हुए फलों की गुणवत्ता भी खराब होने लगती है, जिसके कारण इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप मानसून के दौरान कटे हुए फलों से दूर रहें।