Page Loader
शरीर की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा दिलाने में कारगर हैं ये एक्सरसाइज

शरीर की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा दिलाने में कारगर हैं ये एक्सरसाइज

लेखन अंजली
Mar 03, 2020
08:28 pm

क्या है खबर?

बढ़ते वजन का कारण ही शरीर में अतिरिक्त चर्बी होना है। यह समस्या न केवल अपने साथ बीमारियां लाती है बल्कि इससे व्यक्ति की सुंदरता पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं, जिनका असर शरीर पर धीरे-धीरे होता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जो जल्द ही इस समस्या से राहत दिलाने में कारगर है।

#1

रस्सी कूदना

रस्सी कूदना शरीर के लिए बहुत लाभप्रद साबित हो सकता है, क्योंकि यह क्रिया अपने आप में ही एक सम्पूर्ण एक्सरसाइज है। रस्सी कूदते समय आपके हाथ और कंधे की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं, जिस वजह से मेटाबॉलिज्म दर तेज होती है। प्रतिदिन रस्सी कूदने से फैट बर्निंग प्रक्रिया में भी तेजी आती है। इससे आप कई तरह से कूद सकते हैं, क्योंकि वजन घटाने के लिए यह फायदेमंद है। एक मिनट में कम से कम 120 बार रस्सी कूदें।

#2

स्विमिंग

सप्ताह में लगभग तीन दिन रोजाना 30 मिनट के लिए स्विमिंग करने से आपको शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए कई बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपने दिनचर्या में स्विमिंग करना सुनिश्चित किया हुआ है। कई शोध से भी यह खुलासा हुआ है कि स्विमिंग करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक होती है। तो शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने के लिए अपने दिनचर्या में स्विमिंग करना सुनिश्चित करें।

#3

दौड़ना

शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने का अगर आपने सोच ही लिया है तो दौड़ना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि दौड़ते समय व्यक्ति के शरीर की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं। समान गति से दौड़ने पर आपका शरीर पूरे दिन फैट बर्न करता रहता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए बेहतर होगा कि आप दौड़ते समय बीच-बीच में तेज भागें। इससे मेटाबॉलिज्म दर तेज होता है। हर रोज कम से कम दो किलोमीटर दौड़ने का प्रयास करें।

#4

स्ट्रेचिंग

जो लोग दौड़ते हैं उनके लिए यह एक्सरसाइज करना बहुत आसान है। स्ट्रेचिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि हर 10 मिनट में इसे कई बार करें। स्ट्रेचिंग को आप गर्दन कंधे और हिप्स पर भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज के दौरान आप बैक एंड चेस्ट स्ट्रेचिंग, एकिंग हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच, स्टैंड लोवर बैक स्ट्रेच, एब्डामिनल फ़्लेक्स जैसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आप मानसून में पूरी तरह फिट रहेंगे।