Loading...
इन चीजों के बिना अधूरी है कुफरी की यात्रा
कुफरी में इन चीजों का उठाएं लुत्फ

इन चीजों के बिना अधूरी है कुफरी की यात्रा

लेखन अंजली
Aug 03, 2022
06:53 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक कुफरी की यात्रा करने का सबसे अच्छा मौसम गर्मियां और सर्दियां है और मानसून में यहां जाने से बचें क्योंकि इस दौरान भूस्खलन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। यह जगह प्रकृति के खूबसूरत नजरों को खुद में समेटे हुए हैं, इसलिए जीवन में एक बार कुफरी की ओर रूख करें। आइए जानते हैं कि कुफरी में किन चीजों के कारण आपकी यात्रा यादगार बन सकती है।

#1

हिमालयन नेचर पार्क की करें सैर

हिमालयन नेचर पार्क शिमला से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक चिड़ियाघर है।

यह जगह हिम तेंदुओं और भूरे भालू जैसे हिमालयी जानवरों का घर है। यह वन्यजीव को देखने के इच्छुक लोगों के लिए आदर्श जगह है क्योंकि आप देश के अन्य हिस्सों में नहीं देखे जाने वाले कई असामान्य जानवरों को यहां नजदीक से देख सकते हैं।

यहां तक ​​​​कि आपको यहां विभिन्न वनस्पतियां भी देखने को मिल सकती हैं।

#2

स्कीइंग का आनंद लें

सर्दियों के दौरान कुफरी में स्कीइंग करना सबसे लोकप्रिय और बेहतरीन गतिविधियों में से एक है।

कुफरी शिमला की स्कीइंग राजधानी है, जिसकी खूबसूरत ढलानों, ऊंचाई और बर्फीली चोटियों के परिदृश्यों को सुशोभित करती हैं।

सर्दियों में स्कीइंग करने के लिए कई पर्यटक यहां आते हैं। आप यहां कई तरह के खेल भी सीख सकते हैं और अपनी विशेषज्ञता के स्तर के आधार पर अभ्यास कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

याक की सवारी का लुत्फ उठाएं

कुफरी में आपके लिए सबसे विशिष्ट अनुभवों में से एक याक की सवारी है।

कुफरी के अलावा भारत में केवल कुछ अन्य स्थान ही यह अनुभव प्रदान करते हैं। याक की सवारी एक बेहतरीन फोटोशूट या थोड़ी लंबी सवारी के लिए अच्छी है।

इसके अतिरिक्त, यहां पर हर साल में एक बार याक महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जो पर्यटकों को बहुत अधिक आकर्षित करता हैं।

ADVERTISEMENT

#4

टोबॉगनिंग का मजा लें

अगर आप बर्फ के लिए कुफरी जा रहे हैं तो आपको वहां टोबॉगनिंग नामक गतिविधि का आनंद जरूर लेना चाहिए।

कुफरी में टोबॉगनिंग धीरे-धीरे एक लोकप्रिय गतिविधि बनती जा रही है। इसमें आपको एक स्लेज पर बर्फीले इलाके में स्लाइड करने को मिलता है।

यह मार्ग बर्फीली चोटियों और घाटियों और धाराओं के मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

#5

फागू जरूर जाएं

शिमला से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित फागू एक बहुत ही खूबसूरत गांव है, जहां आप अपने शहरी जीवन से कुछ पल की राहत पाकर सुरम्य परिदृश्यों के बीच अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

यह जगह हमेशा कोहरे में घिरी रहती है, इसलिए यहां आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे कि आप दार्जिलिंग में हैं।

इसके अतिरिक्त, यहां की हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा फागू को बेहद रोमांटिक जगह बनाता है।

ADVERTISEMENT