NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ये हैं भारत के पांच सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर
    लाइफस्टाइल

    ये हैं भारत के पांच सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर

    ये हैं भारत के पांच सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर
    लेखन अंजली
    Mar 30, 2020, 07:22 am 1 मिनट में पढ़ें
    ये हैं भारत के पांच सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर

    भारत को बेहद प्रतिभाशाली डिजाइनरों का आशीर्वाद प्राप्त है, जो भारतीय फैशन उद्योग को तेजी से दुनियाभर में विकसित कर रहे हैं। लेकिन कई लोग उन डिजाइनर के बारे में नहीं जानते हैं, जो वास्तव में फैशन को नई ऊंचाइयां प्रदान कर रहे हैं। हालांकि, भारत में आज फैशन डिजाइनरों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे हैं जिनको हमेशा से ही फैशन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अहम माना जाता है। आइए उनके बारे में जानें।

    मनीष मल्होत्रा

    मनीष मल्होत्रा स्पष्ट रूप से बॉलीवुड के चहेते और दिग्गज फैशन डिजाइनर हैं। 25 साल की उम्र में बॉलीवुड में प्रवेश करने के बाद, मनीष ने ए-लिस्ट वाली कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। बता दें कि ए-लिस्ट में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियां जैसे ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, काजोल, कैटरीना, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा आदि शामिल हैं। मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन का मुख्य रूप से दो स्टोर हैं, जो दिल्ली और मुंबई में मौजूद हैं।

    सब्यसाची मुखर्जी

    भारतीय फैशन उद्योग के सबसे प्रतिभाशाली डिजाइनरों में से एक, सब्यसाची मुखर्जी को शादी के परिधानों के लिए जाना जाता है। सब्यसाची के डिजाइनों में भारत के प्राचीन और मध्यकालीन युग की झलक दिखाई देती है। उन्होंने ऐश्वर्या राय, विद्या बालन और नेहा धूपिया जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हुए हैं। सब्यसाची एक मात्र ऐसे भारतीय डिजाइनर हैं जो तीन प्रमुख फैशन वीक यानी मिलान, लंदन और न्यूयॉर्क का हिस्सा बने हुए हैं।

    रोहित बल

    रोहित बल भारत के सबसे मशहूर फैशन डिजाइनरों में से एक हैं जो पुरुष और महिला दोनों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करते हैं। रोहित उत्कृष्ट डिजाइनों के मालिक हैं, जिन्होंने अपने डिजाइन के लिए स्थानीय कलाकारी को बखूबी अपनाया है। बता दें कि रोहित अपनी कॉस्ट्यूम के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। रोहित के क्लेकशन के मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, अहमदाबाद, कोलकाता और चेन्नई में स्टोर हैं।

    रितु कुमार

    रितु कुमार देश की सबसे प्रतिष्ठित और वरिष्ठ फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। कला इतिहास और संगीतवाद के व्यापक ज्ञान ने रितु कुमार को फैशन के जगत में एक प्रसिद्ध हस्ती बना दिया है। रितु कुमार द्वारा डिजाइन किए गए हर एक परिधान में पारंपरिक भारतीय शिल्प कौशल और सुंदरता की आदर्श झलक प्राप्त होती है। बता दें कि रितु के क्लेकशन के मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे, सूरत, जयपुर, दुबई में स्टोर हैं।

    तरुण तहिलियानी

    वस्त्रों को शानदार डिजाइन देने और इनके बारे में एक उत्कृष्ट दृष्टि रखने वाले तरुण तहिलियानी को भारत में विभिन्न डिजाइन बुटिक का मास्टर माना जाता है। तरूण द्वारा डिजाइन किए हुए हर एक परिधान में वेस्टर्न और पारंपरिक भारत की अनोखी झलक दिखाई देती है। तरूण ने कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित और सोनम कपूर आदि नामचीन हस्तियों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन कर रखे हैं। तरूण के मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में स्टोर हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    लाइफस्टाइल
    फैशन टिप्स

    भारत की खबरें

    भारत-म्यांमार की सीमाओं के बीच स्थित है भारत का यह अनोखा गांव, जानिए इसकी खासियत नागालैंड
    'दिन में 5 बार नमाज पढ़ो', मालेगांव कोर्ट ने रिक्शा चालक को दी अनोखी सजा महाराष्ट्र
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग मुकेश अंबानी
    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  पाकिस्तान समाचार

    लाइफस्टाइल

    नाखूनों को सुरक्षित और सही तरीके से बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    बंगाल के 5 लोकप्रिय और हाइट्रेडिंग पेय, गर्मियों में घर पर बनाने के लिए जानिए रेसिपी पश्चिम बंगाल
    गंगा दशहरा 2023: जानिए कब है यह त्योहार, इसका इतिहास, महत्व और मनाने का तरीका  त्यौहार
    कई बीमारियों के लिए उपचार का काम कर सकती हैं ये 6 योग मुद्राएं योग

    फैशन टिप्स

    गर्मियों में शादियों के लिए आपके पास होनी चाहिए ये 5 खूबसूरत साड़ियां महिलाओं के लिए टिप्स
    हर महिला के पास होने चाहिए ये 5 ज्वेलरी पीस, फैशन ट्रेंड का है हिस्सा महिलाओं के लिए टिप्स
    छुट्टियां मनाने के लिए बीच जाने का इरादा है तो चुनें ये 5 आउटफिट, दिखेंगी ट्रेंडी कपड़ों के लिए टिप्स
    फॉर्मल कपड़े पहनते समय महिलाएं इन बातों पर दें ध्यान, लगेंगी ज्यादा आकर्षक महिलाओं के लिए टिप्स

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023