NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पंजाब की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें
    लाइफस्टाइल

    पंजाब की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें

    पंजाब की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें
    लेखन अंजली
    Feb 27, 2020, 01:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पंजाब की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें

    पंजाब भारत का एक प्रमुख राज्य है जो भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। पंजाब अपने दर्शनीय स्थल, समृद्ध इतिहास और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की वजह से दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर लेता है। इतना ही नहीं, पंजाब अपने भोजन और संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध है। इसलिए जो भी पर्यटक संस्कृति, प्राचीन सभ्यता, आध्यात्मिकता और इतिहास का आनंद लेना चाहते हैं उन्हें पंजाब की ओर रूख जरूर करना चाहिए।

    अमृतसर

    अमृतसर पंजाब का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र शहर माना जाता है, क्योंकि यहां सिखों का सबसे बड़ा गुरूद्वारा स्वर्ण मंदिर है। अमृतसर का इतिहास गौरवमयी रहा है इसी वजह से यह शहर कई लड़ाइयों का प्रतीक भी माना जाता है। साथ ही यह जगह खान-पान के लिए भी देशभर में मशहूर है। इसके अलावा, अमृतसर में आप जलियावाला बाग, बाघा बॉर्डर, तरन तारन, दुर्ग्याणा मंदिर और खरउद्दीन मस्जिद आदि जगहों की भी सैर कर सकते हैं।

    जालंधर

    जालंधर में कई ऐतिहासिक और धार्मिक वाले पर्यटन स्थल मौजूद हैं। जालंधर एक ऐसी जगह है जो पर्यटन स्थलों, इतिहास और संस्कृति के स्वाद के साथ-साथ पंजाब यात्रा का सबसे शानदार अनुभव देता है। इसके अलावा, जालंधर में आप इमाम नासिर मस्जिद, तुलसी मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, देवी तालाब मंदिर, सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कंपनी बाग, रंगला पंजाब हवेली और शीतला मंदिर आदि जगहों की भी सैर कर सकते हैं।

    लुधियाना

    लुधियाना एक औद्योगिक शहर है जो दुनियाभर के पर्यटकों को अपने गुरुद्वारों, किलों और प्राचीन खंडहरों के कारण अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। लुधियाना में आप लोधी किला, ग्रामीण विरासत संग्रहालय, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय संग्रहालय, फिल्लौर का किला, नेहरू रोज गार्डन और गुरुद्वारा चरण कमल आदि जगहों की सैर करके लुत्फ ले सकते हैं। अगर आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लुधियाना को अपनी सूचि में जरुर शामिल करना चाहिए।

    चंडीगढ़

    पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ को भारत का एक बहुत अच्छा नियोजित शहर माना जाता है, इसलिए इसे 'द ब्यूटीफुल सिटी' कहा जाता है। अगर आप पंजाब में कोई प्राकृतिक से पूर्ण जगह की तलाश में हैं तो आपके लिए चंडीगढ़ बेस्ट जगह हो सकती है । आप यहां रॉक गार्डन, सुखना लेक, शांति कुंज, मोरनी हिल्स, छतबीर चिड़ियाघर, बटरफ्लाई पार्क, चंडीगढ़ बॉटनिकल गार्डन और नेचर पार्क आदि जगहों की सैर करके अपनी यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

    पटियाला

    पटियाला पंजाब का चौथा सबसे बड़ा शहर है जो कई पर्यटन स्थलों का केंद्र है। पटियाला में कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जो आपको इतिहास और धार्मिक महत्व से रूबरू करवा सकते हैं। मोती बाग पैलेस, किला आंद्रोन, रंग महल और शीश महल आदि जगहें पटियाला के आकर्षक केंद्र हैं। इसके अलावा, आप यहां काली मंदिर, दरबार हॉल, बीर मोती बाग अभयारण्य, किला मुबारक कॉम्प्लेक्स और लछमन झूला आदि जगहों की भी सैर कर सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पंजाब
    चंडीगढ़
    लुधियाना

    ताज़ा खबरें

    'सेक्रेड गेम्स' का तीसरा सीजन नहीं आएगा, अनुराग कश्यप बोले- OTT में अब हिम्मत नहीं सेक्रेड गेम्स
    नई हुंडई वेन्यू पर चल रहा काम, ट्रिम्स के आधार पर जानिए इनके फीचर्स  हुंडई मोटर कंपनी
    नेपाल से 2 बड़े शालिग्राम पत्थर अयोध्या पहुंचे, इनसे बनेगी श्रीराम की मूर्ति अयोध्या
      भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज में बने प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर   भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत की खबरें

    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे
    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस दिल्ली
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    चंडीगढ़

    चंडीगढ़: बेसहारा कुत्तों को खाना खिला रही युवती को टक्कर मारकर गाड़ी फरार, अस्पताल में भर्ती चंडीगढ़
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बम भगवंत मान
    हरियाणा: खेल मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद छोड़ा पद हरियाणा
    हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज दिलजीत दोसांझ

    लुधियाना

    दिल्ली पुलिस ने पेटीएम ट्रांजेक्शन की मदद से किया 4 करोड़ की लूट का खुलासा मुंबई
    लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का हाथ आया सामने पंजाब पुलिस
    लुधियाना धमाके के पीछे खालिस्तानी तत्वों और नशा तस्करों के लिंक- पंजाब पुलिस प्रमुख पंजाब
    लुधियाना धमाका: पूर्व पुलिसकर्मी के तौर पर हुई संदिग्ध हमलावर की पहचान पंजाब

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023