NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मई में लगेगा 2023 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और सही समय
    अगली खबर
    मई में लगेगा 2023 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और सही समय
    5 मई को चंद्र ग्रहण है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    मई में लगेगा 2023 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और सही समय

    लेखन रजनीश
    Apr 27, 2023
    07:03 pm

    क्या है खबर?

    वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगेगा। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होगा। इसका मतलब है कि पृथ्वी के बाहरी हिस्से की हल्की छाया ही चंद्रमा पर पड़ेगी।

    इस चंद्र ग्रहण में चंद्रमा की चमक ज्यादा धुंधली नहीं होगी। इसे देखना मुश्किल होगा।

    चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 8:44 पर शुरू होगा और 6 मई को सुबह 1:01 पर समाप्त होगा।

    ग्रहण की अवधि 4 घंटे 18 मिनट होगी।

    पेनुम्ब्रल

    इन जगहों पर देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण

    यह चंद्र ग्रहण भारत से नहीं देखा जा सकेगा।

    पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण को यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अटलांटिक और हिंद महासागर से देखा जा सकता है।

    पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी के पेनुम्ब्रा या ग्रह की छाया के धुंधले बाहरी हिस्से से होकर गुजरता है।

    पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और पेनुम्ब्रल कुल 3 तरह के चंद्र ग्रहण होते हैं।

    पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण में चंद्रमा थोड़ा ही धुंधला होता है, इसलिए इसे देखना मुश्किल होगा।

    घटना

    क्या होता है चंद्र ग्रहण?

    चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। सूर्य के चारों ओर पृथ्वी घूमती है और चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है।

    इस प्रक्रिया में एक समय ऐसा आता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक ही सीध में आ जाते हैं। इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है, लेकिन चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

    28 अक्टूबर को होने वाला दूसरा चंद्र ग्रण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा।

    सूतक

    2025 में दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

    25 मार्च, 2024 को अगला पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण मार्च, 2025 में देखने को मिलेगा। आखिरी बार नवंबर, 2022 में चंद्र ग्रहण पड़ा था।

    चंद्र ग्रहण से कुछ समय पहले सूतक काल भी लग जाता है, जिसे ज्योतिष के नजरिए से शुभ नहीं माना जाता है। ये ग्रहण के 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

    पूर्णिमा

    कब है 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण?

    ये 2023 का पहला चंद्र ग्रहण है, जो संयोग से बुद्ध पूर्णिमा पर पड़ेगा। धर्म और ज्योतिष के हिसाब से इसका अपना महत्व है।

    5 मई के बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को पड़ेगा।

    इस साल 2 सूर्य ग्रहण भी पड़ेंगे। एक सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को पड़ा था। ये हाइब्रिड सूर्य ग्रहण था।

    2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा और ये वार्षिक सूर्य ग्रहण होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चंद्र ग्रहण

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत, रणबीर नहर का करेगा विस्तार सिंधु जल संधि
    हुंडई हाइब्रिड पावरट्रेन पर कर रही काम, 26 मॉडल लॉन्च की भी योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के लिए पेश किया नया लॉन्चर कमांड पैलेट, जानिए क्या हाेगा फायदा  माइक्रोसॉफ्ट
    ISIS के स्लीपर मॉड्यूल के 2 सदस्य मुंबई से गिरफ्तार, दो साल से थे फरार राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    चंद्र ग्रहण

    आंशिक चंद्रग्रहण: 149 सालों में आज रात लगेगा ख़ास तरह का ग्रहण, जानें महत्वपूर्ण बातें भारत की खबरें
    8 नवंबर को लगेगा चंद्रमा को साल का आखिरी ग्रहण, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें न्यूजीलैंड
    चंद्र ग्रहण के दौरान चांद क्यों हो जाता है लाल? जानिए नासा का जवाब चांद
    ब्लड मून: जानिए इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें चांद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025