त्योहारों के दौरान होती है अधिक मीठा खाने की क्रेविंग? इन 5 तरीकों से करें नियंत्रित
क्या है खबर?
त्योहारों का मौसम आते ही बाजारों पर तरह-तरह के मीठे व्यंजनों की दुकानें सज जाती हैं और लोग भी त्योहारों का मजा लेने के लिए इनका सेवन कर लेते हैं। हालांकि, मधुमेह रोगियों के लिए त्योहारों पर मीठा खाना मुश्किल हो जाता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर मधुमेह रोगी त्योहारों के दौरान मीठा खाने की क्रेविंग को नियंत्रित कर सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को भी ठीक रख सकते हैं।
#1
घर पर ही बनाएं मीठे पकवान
त्योहारों के दौरान बाजार से मीठे पकवान खरीदने की बजाय घर पर ही उन्हें बनाएं। इससे आपको यह पता रहेगा कि मीठे में कितनी चीनी का इस्तेमाल करना है। आप चाहें तो मीठे पकवानों में चीनी की जगह गुड़ का उपयोग भी कर सकते हैं।
अगर आपको गुड़ भी नहीं खाना है तो ऐसे मीठे पकवानों की विधि भी चुनें, जिनमें चीनी की मात्रा कम हो। इस तरह आप स्वाद का आनंद ले सकते हैं।
#2
प्राकृतिक रूप से मीठा खाने की करें कोशिश
अगर आप त्योहारों पर मीठा खाने की इच्छा को पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए प्राकृतिक रूप से मीठे खाने की कोशिश करें।
उदाहरण के लिए आप गुड़, शहद, खजूर, मेपल सिरप और फलों का उपयोग कर सकते हैं। यह मीठे के सेहतमंद विकल्प हैं।
इसके अलावा मीठे पकवानों में कृत्रिम मिठास के उपयोग से भी बचें। इससे आप स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रख सकते हैं।
#3
कम मात्रा में मीठा खाएं
अगर आपको मीठा खाने का बहुत शौक है तो त्योहारों के दौरान इसे कम मात्रा में ही खाएं। उदाहरण के लिए आप एक बार में 2-3 चम्मच ही मीठा खाएं।
इसके बाद 2-3 घंटे तक कुछ न खाएं। इससे न केवल आपकी मीठे की क्रेविंग दूर होगी, बल्कि आपका ब्लड शुगर स्तर भी नियंत्रण में रहेगा।
इस तरह आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए त्योहारों का आनंद ले सकते हैं।
#4
ब्लड शुगर स्तर की जांच करना न भूलें
त्योहारों के दौरान मीठा खाने के बाद अपने ब्लड शुगर स्तर की जांच करना न भूलें। इससे आपको पता चलेगा कि मीठा खाने से आपके ब्लड शुगर स्तर में कितनी वृद्धि हुई है।
इसके अतिरिक्त अपने ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी अपनाएं।
उदाहरण के लिए दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और नींबू के रस से करें। इससे ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
#5
नियमित एक्सरसाइज करना न छोड़ें
त्योहारों के दौरान एक्सरसाइज करना छोड़ देना बहुत आम है, लेकिन ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
भले ही आप कितने भी व्यस्त हों, रोजाना सुबह या शाम 30 मिनट के लिए सैर करें या फिर किसी भी तरह का हल्की एक्सरसाइज करें। इससे न केवल आपका ब्लड शुगर स्तर नियंत्रित रहेगा, बल्कि त्योहारों के दौरान की गई अधिक खाने की कैलोरी भी बर्न हो जाएगी।