NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन चीजों के अधिक सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है कमजोर
    अगली खबर
    इन चीजों के अधिक सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है कमजोर

    इन चीजों के अधिक सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है कमजोर

    लेखन अंजली
    Sep 06, 2020
    02:32 pm

    क्या है खबर?

    स्वस्थ शरीर के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है और इस काम में खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि खान-पान का रोग प्रतिरोधक क्षमता पर काफी प्रभाव पड़ता है।

    आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अधिक सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। इसलिए इनका सेवन सीमित करने की कोशिश करें।

    चलिए फिर उन्हीं के बारे में जानते हैं।

    #1

    ज्यादा नमक

    बेशक नमक का इस्तेमाल न करने से खाना बेस्वाद लगता है, लेकिन अधिक मात्रा में नमक का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकता है।

    दरअसल नमक का अधिक सेवन करने से शरीर की कीटाणओं से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।

    इसलिए अगर आप खाने में अधिक नमक का इस्तेमाल करते हैं तो आज से ही अपनी इस आदत पर पूर्ण विराम लगा दें और सीमित मात्रा में नमक का इस्तेमाल करें।

    #2

    ज्यादा मीठी चीजें

    जिस प्रकार से नमक का अधिक सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकता है ठीक उसी तरह मीठी चीजों का अधिक सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकता है।

    वहीं मीठी चीजों का अधिक सेवन करने से मधुमेह का खतरा भी रहता है।

    अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो मीठी चीजों का सेवन कम करने की कोशिश करें क्योंकि यहां बात आपके स्वास्थ्य की है।

    #3

    ज्यादा चाय-कॉफी

    चाय-कॉफी का अधिक भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकता है क्योंकि ये पेय पदार्थ कैफीन की अधिक मात्रा से भरपूर होते हैं।

    कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में सूजन की समस्या भी होने लगती है।

    अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो कैफीन का सेवन कम करें। साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि सोने से छह घंटे पहले कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए।

    #4

    सोडा और एनर्जी ड्रिंक

    बहुत से लोग बड़े ही चाव से तरह-तरह के फ्लेवर वाला सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करना पसंद करते हैं लेकिन ये चीजें न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता बल्कि पूरे शरीर को कई बीमारियों से घेर सकती हैं।

    कई विशेषज्ञों के अनुसार सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है इसलिए इन चीजों का सेवन करने से जितना परहेज कर सकें उतना ही आपके लिए बेहतर होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन को अधिक गर्म होने से कैसे बचाएं? स्मार्टफोन
    क्या मस्क-ट्रंप विवाद से खतरे में पड़ सकता है शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन? एलन मस्क
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के मार्केटिंग प्रमुख हवाई अड्डे से गिरफ्तार, 3 अन्य हिरासत में बेंगलुरु
    ट्रंप-मस्क विवाद से खतरे में स्पेस-X के अरबों डॉलर के अनुबंध, नासा को क्या है खतरा? डोनाल्ड ट्रंप

    स्वास्थ्य

    कर्नापीड़ासन: ऐसा योग जो करना मुश्किल है लेकिन फायदे भी बहुत हैं, जानिये तरीका योग
    स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती हैं लेमनग्रास, जानिये फायदे लाइफस्टाइल
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का ऐलान, जानिये कैसे काम करेगी योजना स्वतंत्रता दिवस
    बदहजमी की समस्या के लिए इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं, जल्द मिलेगी राहत लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    परफ्यूम खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान फैशन टिप्स
    जूते खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान फैशन टिप्स
    बालों में हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान फैशन टिप्स
    मासिक धर्म के दौरान इन चीजों का सेवन हो सकता है फायदेमंद स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025