NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सभी पेंटरों के पास होने चाहिए ये 5 तरह के ब्रश, जिनसे बन सकेंगी खूबसूरत कलाकृतियां 
    अगली खबर
    सभी पेंटरों के पास होने चाहिए ये 5 तरह के ब्रश, जिनसे बन सकेंगी खूबसूरत कलाकृतियां 

    सभी पेंटरों के पास होने चाहिए ये 5 तरह के ब्रश, जिनसे बन सकेंगी खूबसूरत कलाकृतियां 

    लेखन सयाली
    May 12, 2025
    12:31 pm

    क्या है खबर?

    एक अच्छा कलाकार वही होता है, जो अपनी प्रतिभा और कला के जरिए सुंदर रचनाओं को रूप दे सके। हालांकि, पेंटिंग करने के लिए केवल कौशल ही नहीं, बल्कि पेंट ब्रश जैसी सप्लाइज की भी जरूरत पड़ती है।

    बाजार में छोटे-बड़े हर आकार के पेंट ब्रश मिलते हैं, जो अलग-अलग स्तर की डीटेलिंग, कवरेज और ब्लेंडिंग क्षमताएं प्रदान करते हैं।

    अगर आप भी एक कलाकार हैं तो आपके पास ये 5 तरह के पेंट ब्रश जरूर होने चाहिए।

    #1

    गोल ब्रश

    पेंटिंग की शुरुआत करने के लिए आपको एक अच्छा गोल ब्रश खरीदना चाहिए, जो सबसे बुनियादी होता है। इस तरह के ब्रश की टिप गोल और मुड़ी हुई होती है।

    इस ब्रश का इस्तेमाल पेंटिंग के दौरान मोटी व सीधी रेखाएं बनाने और बारीक डीटेलिंग के लिए किया जाता है।

    आप इसे अलग-अलग आकार में खरीद सकते हैं, जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसी पेंटिंग बनाना चाह रहे हैं।

    #2

    चपटे ब्रश

    सभी कलाकारों के पास कई अलग-अलग आकार वाले चपटे ब्रश होना बेहद जरूरी होता है। इनकी टिप चपटी होती है और ये आयताकार होते हैं, जिस कारण इनके जरिए बड़े चित्रों में रंग भरा जा सकता है।

    साथ ही ये ब्रश किनारों में रंग भरने के लिए भी अच्छे रहते हैं, क्यूंकि इनके चपटे टिप के कारण रंग चित्र से बाहर नहीं निकलते।

    पेंटिंग की कला को सीखने वाले लोगों को इसी ब्रश से शुरुआत करनी चाहिए।

    #3

    फिलबर्ट ब्रश

    फिलबर्ट एक खास तरह का ब्रश होता है, जिसे गोल और चपटे ब्रश का अनोखा मिश्रण कहा जाता है। इस ब्रश में लंबे से मध्यम लंबाई वाले बाल होते हैं, जिनका सिरा गोल होता है।

    ये ब्रश रंगों को एक साथ मिलाने यानि ब्लेंड करने के लिए सबसे सही रहते हैं। इसके अलावा ये ब्रश किनारों को साफ-सुथरा दिखने में मदद करते हैं और विभिन्न प्रकार के स्ट्रोक बनाने में उपयोगी होते हैं।

    #4

    एंगल वाले ब्रश

    अगर आपको पेंटिंग के दौरान बेहद सटीक और महीन रेखाएं बनानी हों तो आपके पास एंगल ब्रश जरूर होने चाहिए।

    इस तरह के ब्रश की टिप एक ओर से कोणीय यानि नुकीली होती है, जो छोटी जगहों में रंग भरने के लिए आदर्श रहती है।

    आम तौर पर कलाकार सीधी और जटिल रेखाएं बनाने के लिए इसी ब्रश का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। साथ ही ये ब्रश घुमावदार रेखाएं बनाने में भी मदद करते हैं।

    #5

    लाइनर ब्रश

    लाइनर ब्रश का नाम खुद ही इनकी विशेषता बताने में सक्षम है। इस प्रकार के ब्रश में लंबे-पतले बाल होते हैं, जो एक महीन बिंदु के आकार के होते हैं।

    लाइनर ब्रश को रिगर ब्रश के नाम से भी जाना जाता है। इनके जरिए आप अलग-अलग आकार और प्रकार की रेखाएं बना सकते हैं।

    ये ब्रश बारीक स्ट्रोक, पतली रेखाओं और छोटी-छोटी डीटेलिंग करने के लिए सबसे सही रहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    ट्रंफ के ऑटो टैरिफ से टोयोटा को लगेगा तगड़ा झटका, जानिए कितना होगा नुकसान  डोनाल्ड ट्रंप
    परेश रावल का खुलासा, बोले- 'भूत बंगला' बनेगी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म  परेश रावल
    महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में लगी भीषण आग, कई कंपनियों के 22 गोदाम जलकर खाक महाराष्ट्र
    आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में पहुंचे पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारी, भारत ने जारी किए नाम ऑपरेशन सिंदूर

    लाइफस्टाइल

    सबसे अमीर 10 प्रतिशत कर रहे दो-तिहाई ग्लोबल वार्मिंग, अध्ययन में खुलासा  ग्लोबल वॉर्मिंग
    बनारस की इन 5 साड़ियों का है अपना अलग महत्व, जानिए इनकी विशेषताएं लाइफस्टाइल
    को-ऑर्ड सेट खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, होगा सही चयन लाइफस्टाइल
    लिली के पौधे को बढ़ाना चाहते हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025