NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पेट साफ नहीं रहता तो जरूर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत
    अगली खबर
    पेट साफ नहीं रहता तो जरूर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

    पेट साफ नहीं रहता तो जरूर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

    लेखन अंजली
    Nov 27, 2020
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    कई शारीरिक समस्याओं का एक कारण पेट साफ न होना है और असंतुलित खान-पान की वजह से यह समस्या आम हो गई है।

    हालांकि, आजकल कई लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए कई बार पेट साफ करने वाला चूर्ण भी खा लेते हैं, लेकिन हमेशा इससे आराम मिल जाए, यह संभव नहीं हो पाता।

    इसलिए आज हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर इस समस्या से प्राकृतिक तौर पर राहत पाई जा सकती है।

    #1

    गुनगुने पानी का सेवन

    नियमित तौर पर सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन पेट को साफ करने में मदद कर सकता है।

    कई शोध के मुताबिक, रोजाना गुनगुने पानी का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, यह शरीर से गंदगी को साफ कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करने में मददगार हो सकता है। साथ ही गर्म पानी आंत में मौजूद खाद्य पदार्थों को तेजी से तोड़कर उन्हें पचाने में आसानी हो सकती है।

    #2

    गुनगुने पानी, नींबू के रस और शहद भी हो सकता है फायदेमंद

    रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी पेट अच्छे से साफ हो सकता है क्योंकि जहां गुनगुना पानी पाचन की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।

    वहीं, नींबू में पाए जाने वाला विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स के कारण बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन तेज करता है और शहद बैक्टीरियल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

    इसलिए तीनों चीजों के मिश्रण से पेट को साफ करना असरदार माना जा सकता है।

    #3

    सेब का सिरका भी आएगा काम

    दो चम्मच सेब के सिरके को आधे गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से कई शारीरिक समस्याओं से राहत मिल सकती है और पेट का साफ न होना इसी सूची में शामिल है।

    दरअसल, सेब के सिरके का सेवन पाचन को दुरूस्त करके पेट को साफ करने की क्षमता रखता है। जी हां, इसके औषधीय गुण पेट की हर समस्या के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं।

    इसलिए इस घरेलू नुस्खे को दिन में दो बार जरूर अपनाएं।

    #4

    लहसुन को डाइट में करें शामिल

    अगर आप चाहते हैं कि आपका पेट सुबह घंटों टॉयलेट में बैठने की बजाए आसानी से और जल्‍दी साफ हो जाए तो आपको अपनी डाइट में लहसुन को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।

    इसे आप भूनकर या फिर कच्चा अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    बिस्तर पर बैठकर भोजन करना बन सकता है इन परेशानियों का कारण, तुरंत बदलें आदत लाइफस्टाइल
    कई औषधीय गुणों से समृद्ध होते हैं सूरजमुखी के बीज, जानिए इसके फायदे स्वास्थ्य
    अपने बच्चों को पैसों से जुड़ी अच्छी आदतों के लिए ऐसे करें प्रोत्साहित बच्चों की देखभाल
    बाथरूम को डिजाइन करवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान घर की सजावट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025