पास्ता और पिज्जा के बजाय एक बार बनाकर खाएं पालक और कॉर्न की रैवियोली, जानें रेसिपी
क्या है खबर?
रैवियोली एक इटैलियन व्यंजन है, जिसमें भरवां पेस्ट्री होती है। इसे बनाने के लिए अलग-अलग सामग्रियों का उपयोग किया जा सकता है। अगर आप पालक और कॉर्न रैवियोली बनाना चाहते हैं तो यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आइए पालक और कॉर्न रैवियोली की सरल रेसिपी जानें, जो घर आए मेहमानों को बहुत पसंद आएगा। इसे आप किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं।
सामग्री
पालक और कॉर्न रैवियोली के लिए जरूरी सामग्री
पालक और कॉर्न रैवियोली के लिए आपको कुछ साधारण सामग्रियों की ही जरूरत पड़ेगी।
इसके लिए 250 ग्राम मैदा, थोड़ा पानी, 4-5 पालक की पत्तियां, 2-3 तुलसी की पत्तियां, आधा कप कॉर्न, आधा कप कसा हुआ चीज, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच देसी घी और जैतून का तेल चाहिए होगा।
#1
सबसे पहले रैवियोली का आटा गूंदें
एक परात में मैदा और थोड़ा नमक मिलाकर उसमें पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें। आटे को ढककर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद गैस पर एक पैन गर्म करके उसमें थोड़ा जैतून का तेल डालें, फिर अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसमें कसा हुआ चीज, कॉर्न, कटी हुई पालक और तुलसी की पत्तियां मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
इन्हें अच्छी तरह से पका लें, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए।
#2
रैवियोली की फिलिंग तैयार करें
फिलिंग बनाने के लिए पैन में थोड़ा जैतून का तेल गर्म करें, फिर उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसमें कसा हुआ चीज, कटी पालक और तुलसी की पत्तियां मिलाएं।
इसके बाद कॉर्न डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब मिश्रण सूख जाए तो काली मिर्च, लाल मिर्च और गरम मसाला मिलाकर गैस बंद कर दें।
आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद के अन्य मसाले और सॉस आदि भी शामिल कर सकते हैं।
#3
रैवियोली को भरकर पकाएं
रैवियोली को भरने के लिए गूंदे आटे की लोई बनाकर बेल लें, फिर स्टफिंग भरकर इसे किसी आकार में काट लें। इसी तरह सारी रैवियोली तैयार कर लें।
गैस पर एक पैन गर्म करें और उसमें थोड़ा जैतून का तेल डालें। इसके बाद रैवियोली डालकर सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
जब रैवियोली अच्छे से भुन जाए तो इन्हें प्लेट में निकालकर गर्मा-गर्म परोसें। आप चाहें तो इसके साथ और भी लजीज सॉस बना सकते हैं।