सर्दियों के दौरान इन पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को करें अपनी डाइट में शामिल
क्या है खबर?
सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, मेवे और दूध से बने उत्पादों को शामिल कर सकते हैं। आइए आज हम आपको 5 ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं, जो सर्दियों में आसानी से मिल सकते हैं और सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
#1
गाजर
गाजर में मौजूद फाइबर दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
इसके अलावा गाजर में बीटा-कैरोटीन की मात्रा भी अधिक होती है, जो शरीर में विटामिन-A में बदलकर आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
गाजर में मौजूद गुण खून में वसा का स्तर कम करने में मदद कर सकते हैं और मेटाबॉलिज्म में सुधार कर सकते हैं। गाजर से आप कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं।
#2
गुड़
गुड़ में मौजूद आयरन खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाकर खून की कमी से बचा सकता है।
यह पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों में खिंचाव को दूर करने और मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकता है। गुड़ में फास्फोरस भी होता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत कर सकता है।
इसके अलावा गुड़ में मौजूद गुण सूजन और दर्द से राहत दिला सकते हैं।
#3
सहजन
सहजन में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-A, विटामिन-C और विटामिन-K जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
इसमें शुगर को नियंत्रित करने के गुण होते हैं, जो टाइप-2 शुगर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। सहजन का उपयोग कई तरह के व्यंजनों में किया जा सकता है।
#4
मूली
मूली में सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन-K भी होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत कर सकते हैं।
इसके अलावा, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और शुगर को नियंत्रित करने वाले गुण होते हैं, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। मूली का उपयोग सलाद और अन्य व्यंजनों में किया जा सकता है।
#5
शकरकंद
शकरकंद में एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
शकरकंद में बीटा-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में विटामिन-A में बदलकर आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है। शकरकंद का उपयोग कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों में किया जा सकता है।