Loading...
इन 5 छोटी-छोटी आदतों के कारण समय से पहले बढ़ रही है त्वचा की उम्र
बूढ़ा बनाने वाली आदतें

इन 5 छोटी-छोटी आदतों के कारण समय से पहले बढ़ रही है त्वचा की उम्र

लेखन अंजली
Aug 20, 2026
02:34 pm

क्या है खबर?

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। इसके लिए कई तरह के त्वचा की देखभाल के उत्पादों का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि, कई बार छोटी-छोटी आदतें भी त्वचा पर बुरा असर डालती हैं और समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ जाती है। आइए आज हम आपको ऐसी ही 5 छोटी-छोटी आदतों के बारे में बताते हैं, जो आपके चेहरे को ज्यादा उम्र का दिखाने का कारण बन सकती हैं।

#1

मुंहासों को दबाना

मुंहासे होने पर उन्हें दबाना एक बुरी आदत है। भले ही आपको लगे कि ऐसा करने से आपकी त्वचा साफ हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है।

मुंहासे दबाने से कील-मुंहासों का आकार बढ़ जाता है और इससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इससे त्वचा पर दाग-धब्बे पड़ सकते हैं और त्वचा की चमक भी चली जाती है।

बेहतर होगा कि आप किसी त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें और उनसे पूछें कि मुंहासे को कैसे ठीक किया जाए।

#2

ज्यादा स्क्रब करना

आजकल कई लोग त्वचा की गहराई से सफाई के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। यह अच्छा है, लेकिन इसे हद से ज्यादा करने से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

दरअसल, ज्यादा रगड़ने से आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है और त्वचा रूखी हो जाती है, जिससे समय से पहले ही आपकी उम्र बढ़ती हुई नजर आने लगती है। इसलिए हफ्ते में सिर्फ एक बार ही रगड़ें।

ADVERTISEMENT

#3

रातभर मेकअप लगा छोड़ना

अगर आप रात को सोने से पहले अपना मेकअप साफ नहीं करती हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है।

रातभर मेकअप लगा छोड़ने से आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं और समय से पहले ही आपकी उम्र बढ़ती हुई नजर आने लगती है। इसलिए सोने से पहले हमेशा अपना मेकअप साफ कर लें।

इसके लिए आप दूध या फिर गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

#4

धूप में बिना सुरक्षा के रहना

सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती हैं और इससे आपकी त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

अगर आप धूप में बिना किसी सुरक्षा के रहती हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए हर मौसम में धूप से बचने के उपाय जरूर करें।

अगर आप धूप में नहीं निकलती हैं तो भी रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच सुरक्षा का ध्यान रखें।

#5

पर्याप्त नींद न लेना

पर्याप्त नींद न लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है।

दरअसल, नींद की कमी से आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने लगते हैं और समय से पहले ही आपकी उम्र बढ़ती हुई नजर आने लगती है। इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

इसके अलावा समय से सोने और उठने की आदत डालें।

ADVERTISEMENT